फ्रिज की सफाई फोटो.एआई
लाइफस्टाइल

Monsoon Fridge Cleaning: बारिश में फ्रिज खोलते ही आती है बदबू? इन 6 जगहों की तुरंत करें सफाई

Fridge Cleaning Hacks: बारिश के मौसम में फ्रिज से आने वाली बदबू सिर्फ पुराने खाने की वजह से नहीं होती। शेल्फ, डोर रबर और कई हिस्सों में छिपी हुई गंदगी भी इसकी वजह हो सकती है।

रीता राय सागर

How to Remove Fridge Smell: मानसून में हवा में नमी बढ़ने के साथ फ्रिज के अंदर गिरे दूध, सब्जी, सॉस या पुराने खाने के छोटे-छोटे टुकड़े से फ्रिज से दुर्गंध आने लगती है। कई बार खाना खराब होने से ज्यादा परेशानी उस गंध से होती है, जो फ्रिज के कोनों और दरवाजे में लगे सील में रह जाती है। इसलिए फ्रिज की डीप क्लीनिंग भी जरूरी है।

सबसे पहले पूरा फ्रिज खाली करें

फ्रिज में रखा हर सामान बाहर निकालें। एक्सपायर्ड, खराब या लीक हो चुके सामान को हटा दें। इसके बाद ट्रे, ड्रॉअर और डोर बिन निकालकर अलग से साफ करें। फ्रिज की सफाई करने से पहले उसे अनप्लग जरूर करें। कांच की ठंडी शेल्फ को तुरंत बहुत गर्म पानी में न डालें। अचानक तापमान बदलने से कांच टूट सकता है।

सिर्फ शेल्फ नहीं, डोर रबर भी साफ करें

फ्रिज के दरवाजे के चारों तरफ रबर गैसकेट लगी होती है, जिसमें दूध, सॉस और खाने के छोटे कण फंस जाते हैं। यही जगह कई बार बदबू का कारण बन जाती है। इसके लिए गुनगुने पानी और हल्के डिश सोप से कपड़ा भिगोकर रबर को अच्छी तरह पोंछें। कोनों के लिए मुलायम पुराना टूथब्रश इस्तेमाल करें।

फ्रिज में जमे दाग को करें साफ

फ्रिज के अंदर किसी जगह दूध, ग्रेवी या सब्जी गिर गई हो, तो उसे गुनगुने पानी में थोड़ा माइल्ड डिश सोप मिलाकर साफ करें। कपड़े को इसमें भिगोकर निचोड़ें और अंदर की पूरी सतह पोंछें। फिर साफ गीले कपड़े से दोबारा पोंछकर पूरी तरह सुखा दें।

बदबू के लिए बेकिंग सोडा रखें

फ्रिज साफ करने के बाद एक छोटी खुली कटोरी में बेकिंग सोडा रखने से गंध पूरी तरह से चला जाता है। एक छोटी कटोरी में 2–3 चम्मच बेकिंग सोडा डालकर शेल्फ पर रख दें।

तेज बदबू के लिए कॉफी या एक्टिवेटेड चारकोल

सफाई के बाद भी अगर फ्रिज में प्याज, मछली या किसी पुराने खाने की तेज गंध रह गई है, तो कॉफी पाउडर या एक्टिवेटेड चारकोल का इस्तेमाल किया जा सकता है। कॉफी को खुली छोटी कटोरी में कुछ समय के लिए फ्रिज के भीतर रख दें।

मानसून में फ्रिज को बदबू से बचाने के 4 आसान नियम

  1. बचा हुआ खाना ढंककर रखें।

  2. फ्रिज में कुछ गिर जाए, तो उसे तुरंत साफ कर दें।

  3. खराब खाना जमा न होने दें।

  4. महीने में कम से कम एक बार फ्रिज की डीप क्लीनिंग करें।

BRICS Summit: नई दिल्ली घोषणापत्र से मिलेगी भविष्य को नई दिशा, PM मोदी बोले- अब ग्राउंड लेवल पर दिखेंगे नतीजे

इलाहाबाद HC के फैसले को मेधा रूपम ने दी चुनौती, आकृति चौधरी मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंची नोएडा डीएम

BRICS Summit 2026 LIVE: PM नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन की घोषणा की

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने AI, ट्रेड और डिजिटल इकोसिस्टम समेत 5 नई पहलों का किया प्रस्ताव

BRICS Summit: पीएम मोदी और मिस्र के राष्ट्रपति अल सिसी में द्विपक्षीय वार्ता, नई दिल्ली घोषणापत्र पर लगी मुहर