सुनीता पांडे
किचन सिंक का इस्तेमाल हर घर में रोजाना किया जाता है।
कभी-कभी जब बचा हुआ खाना इसमें फंस जाता है, तो सिंक बंद हो जाता है और पानी का प्रवाह धीमा हो जाता है या पूरी तरह से बंद हो जाता है।
जिससे न सिर्फ किचन की खूबसूरती कम हो जाती है, बल्कि पानी फंसने के कारण दुर्गंध भी आने लगती है।
ऐसे में किचन सिंक को चमकाने के लिए कास्टिक सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं।
किचन सिंक की कास्टिक सोडा से सफाई करने के लिए सबसे पहले हाथों में ग्लव्स पहन लें।
इसके बाद एक बाउल में कास्टिक सोडा, बेकिंग सोडा, सिरका और लिक्विड डिश वॉश डालें और अच्छी तरह मिला लें।
फिर इसे स्क्रबर की मदद से सिंक के चारों ओर लगाएं।
इस लिक्विड को सिंक में लगाने के बाद 30 मिनट तक लगा रहने दें।
अब स्टील स्क्रबर और ब्रश की मदद से सिंक को रगड़ना शुरू करें।
धीरे-धीरे किचन सिंक में जमा सारी गंदगी साफ हो जाएगी।
इस आसान तरीके से सिंक से जुड़ी सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी।