पपीते का जेल फेस मास्क (सौ. सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

घर पर इस तरीके से बना लें पपीते का जेल फेस मास्‍क, सर्दियों में चमकेगा आपका चेहरा

Papaya Jel Face Mask Tips: नेचुरल केयर पाने के लिए पपीते का जेल फेस मास्क आप बना सकते है। इसे नियमित तौर पर लगाने से चेहरे की डेड स्किन खत्म होती है और चेहरा चमकदार होता है।

दीपिका पाल

Face Mask For Healthy Skin: सर्दियों का मौसम चल रहा है इस मौसम में तापमान का असर त्वचा पर नजर आता है। इस मौसम में स्किन जल्दी सूखी और रूखापन बेजान नजर आती है। चेहरे को मॉइस्चराइजर करने के लिए वैसे तो कई चीजों की जरूरत होती है लेकिन कई लोग ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करते है। इन प्रॉडक्ट्स से चेहरे पर फायदे के बजाय नुकसान होता है। चेहरे पर ड्राईनेस से बचाने के लिए पपीते का इस्तेमाल फायदेमंद होता है। नेचुरल केयर पाने के लिए पपीते का जेल फेस मास्क आप बना सकते है। इसे नियमित तौर पर लगाने से चेहरे की डेड स्किन खत्म होती है और चेहरा चमकदार होता है। ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन ने पपीते से घरेलू नुस्खों के बारे में बताया है।

पपीते का जेल मास्‍क कैसे बनाएं?

पपीते का जेल फेस मास्‍क तैयार करने के लिए आप बाजार से गला हुआ पपीता खरीदें। इससे जेल फेस मास्‍क बहुत ही अच्‍छे से तैयार किया जा सकता है।

क्या चाहिए सामग्री

1 बड़ा चम्‍मच पपीते का पल्‍प 1 बड़ा चम्‍मच एलोवेरा जेल 1 विटामिन-ई कैप्‍सूल 1 छोटा चम्‍मच बादाम का तेल

जानिए पपीते का जेल मास्क बनाने का तरीका

  • एक बाउल लें और उसमें बादाम का तेल और एलोवेरा जेल डालकर अच्‍छी तरह से मिक्‍स करें। इससे एक सफेद क्रीमी टेक्‍सचर तैयार हो जाएगा।
  • इसके बाद आप इसमें विटामिन-ई कैप्‍सूल मिक्‍स करें। अब इस मिश्रण को थोड़ी देर के लिए सेटल होने के लिए अलग रख दें।
  • अब आपको पपीते को बहुत अच्‍छी तरह से मैश करना है और उसके रस को एक छन्‍नी से छान लेना है।
  • इस रस को एलोवेरा वाले मिश्रण में डालें और अच्‍छी तरह से मिक्‍स कर लें। आपका जेल फेस मास्‍क बनकर तैयार है।

पपीते का जेल मास्क लगाने का तरीका

  • सबसे पहले चेहरे को अच्‍छी तरह से साफ कर लें। हो सके तो चेहरे को माइल्‍ड स्‍क्रब कर लें। इससे चेहरे की डेड स्किन साफ हो जाएगी।
  • अब आप चेहरे को गुलाबजल से क्‍लीन करें। इससे चेहरे के पोर्स अच्‍छी तरह से आपोन हो जाएंगे।
  • इसके बाद चेहरे पर इस जेल मास्‍क को लगाएं और 10 से 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगा रहने दें।
  • बाद में आप चेहरे की धीरे-धीरे मसाज करें और चेहरे को पानी से वॉश कर लें।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z