Fusion Look With Dupatta And Jeans: आजकल इंडो-वेस्टर्न फ्यूजन लुक का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। अगर आप सिंपल जींस-टॉप पहनते हुए बोर हो गई हैं, तो एक बार अपने पुराने जींस को नया टच देने के लिए दुपट्टा के साथ स्टाइल करें।
सोशल मीडिया पर इन दिनों जींस के साथ एथनिक दुपट्टों को स्टाइल करने का हैक बहुत पसंद किया जा रहा है। यह स्टाइल न सिर्फ आपको अलग और ट्रेंडी दिखाता है, बल्कि डिजाइनर लुक भी देता है।
यह लुक बेहद क्लासी और आरामदायक है। इसमें एक ओवरसाइज्ड व्हाइट बटन-डाउन शर्ट को बैगी जींस और व्हाइट स्नीकर्स के साथ पेयर कीजिए। इसके बाद एक कश्मीरी दुपट्टे को अपने तरीके से कैरी कीजिए। इस सिंपल लुक को एक कश्मीरी या पश्मीना दुपट्टे के साथ वन-साइड ओपन फॉल स्टाइल में ड्रेप करके एक एस्थेटिक वाइब दिया जा सकता है। कश्मीरी दुपट्टा आपकी पर्सनैलिटी में एक हेरिटेज ऐड करेगा।
ब्लैक कलर के फिटेड टर्टलनेक और डार्क जींस के साथ एक बेहद चिक और विंटेज लुक तैयार किया जा सकता है। यहां गहरे लाल और काले रंग के कश्मीरी पैटर्न वाले दुपट्टे को गले में कौउल या स्कार्फ की तरह लपेटकर आप क्लासी और ट्रेंडी लुक क्रिएट कर सकती हैं।
गर्मियों या हल्के मौसम के लिए यह फ्रेश और ट्रेंडी स्टाइलिंग आइडिया बेहद अच्छा है। यहां एक ब्लैक क्रॉप टॉप और लाइट वॉश डिस्ट्रेस्ड जींस के साथ लाल और बेज रंग के खूबसूरत कंट्रास्ट वाला दुपट्टा पेयर किया जा सकता है। दुपट्टे को यहां गले के आगे से डालते हुए दोनों छोरों को पीछे की ओर खुला छोड़ें। तैयार है आपका डेली कॉलेज वाला फ्यूजन लुक।
ये भी पढ़ें- Butter Yellow Color In Trend: समर फैशन में छाया बटर येलो कलर, हर मौके पर देगा सॉफ्ट और चिक लुक
यह एक क्लासिक कॉम्मबिनेशन है, जो बेहद पावरफुल एंड बोल्ड लुक देता है। इसके साथ बोल्ड आईज और न्यूड लिपस्टिक और चंकी सिल्वर ज्वेलरी परफेक्ट मेल है। इसके साथ दुपट्टा को स्टाइल करने से यह परफेक्ट एथनिक वाइब देगा। इसे गले में आगे दोनों शोल्डर से गिराकर भी छोड़ा जा सकता है या फिर दुपट्टे को गले में दो बार घुमाकर भी स्टाइल किया जा सकता है।
इस तरह के फ्यूजन लुक का क्रेज अकसर कॉलेज फेस्ट में या फिर नवरात्रि के दौरान अधिक बढ़ जाता है। साथ में चंकी ज्वेलरी का कॉम्मबिनेशन इसे रेगुलर आउटफिट से अलग बनाता है।