क्या शादी -पार्टी में खुद को बनाना है स्टाइलिश,ट्राय करें एक्ट्रेसेज के ये फ्यूजन आउटफिट

हर किसी को हर फंक्शन में खास दिखना पसंद होता है। इन मौकों पर खुद को स्टाइलिश बनाने के लिए आप ट्रेडिशनल और वेस्टर्न आउटफिट पहनना चाहती है तो यहां पर एक्ट्रेसेज के आउटफिट ट्राई कर सकती है।
Fusion Outfits, Wedding
शादी में पहनें फ्यूजन आउटफिट (सो.सोशल मीडिया)
Updated on: 
Fusion Outfits, Wedding
Fusion Outfits:शादियों का सीजन हो या फिर कोई और घर का आयोजन, हर किसी को हर फंक्शन में खास दिखना पसंद होता है। इन मौकों पर खुद को स्टाइलिश बनाने के लिए आप ट्रेडिशनल और वेस्टर्न आउटफिट पहनना चाहती है तो यहां पर एक्ट्रेसेज के आउटफिट ट्राई कर सकती है।
Fusion Outfits, Wedding
गोल्डन को-ऑर्ड सेट-आप इंडो वेस्टर्न ट्राय करना चाहती है तो इसके लिए आप करीना कपूर खान अपने स्टाइल सेंस को कैरी कर सकती है।करीना के गोल्डन सीक्विन्स को-ऑर्ड सेट आप पहनती है तो अच्छी लगेगी।इसके साथ आप मैचिंग एक्सेसरीज कैरी कर सकती हैं।
Fusion Outfits, Wedding
जैकेट और धोती स्कर्ट सेट- शादी के आयोजन में आप धोती-कुर्ता का पहनावा भी ट्राई कर सकते है।सोनाक्षी सिन्हा के ड्रेसिंग सेंस में आइवरी कलर का जैकेट और धोती स्कर्ट सेट पहना है।जिस पर रेशमी धागों से बुनाई की गई है।
Fusion Outfits, Wedding
साड़ी और जैकेट- यहां पर इंडो वेस्टर्न कपड़े का चलन हो गया है इसके लिए आप खूबसूरत जैकेट के साथ साड़ी कैरी कर सकते है। पिंक साड़ी में मैटेलिक बॉर्डर के साथ रंगीन फूलों की कढ़ाई है। ये स्टाइलिश ट्रेंड आउट ऑफ फैशन नहीं होगा।
Fusion Outfits, Wedding
थ्री पीस एथनिक सूट-अनन्या पांडे की तरह आप भी थ्री पीस एथनिक सूट वियर कर सकती हैं,उनके सूट में मैटेलिक गोल्ड प्लंजिंग नेक ब्रालेट और हरे रंग की प्लीटेड बॉटम में फ्रंट स्लिट की डिटेलिंग की गई है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com