बालों को सफेद होने से बचाने के लिए क्या खाना चाहिए (सौ.सोशल मीडिया)  
लाइफस्टाइल

बालों को सफेद होने से बचाने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें, बनेंगे मजबूत और चमकदार

Gray Hair: मौजूदा समय में कम उम्र में ही लोगों के बाल सफेद होने लगे है।अगर आप सफेद बालों से परेशान है तो कुछ हेल्दी और न्यूट्रिशियस फूड्स का सेवन करके आप बालों को सफेद होने से बचा सकते है।

सीमा कुमारी

What foods prevent Gray Hair: मौजूदा समय में कम उम्र में ही लोगों के बाल सफेद होने लगे है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार,बाल सफेद होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे- तनाव ज्यादा लेना, खाने में पोषक तत्वों की कमी, नींद की कमी या केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल ज्यादा करना।

लेकिन अगर बाल समय से पहले सफेद हो जाएं तो पर्सनैलिटी पर असर डालते हैं। अच्छी बात यह है कि कुछ हेल्दी और न्यूट्रिशियस फूड्स का सेवन करके आप बालों को समय से पहले सफेद होने से बचा सकते हैं। ऐसे में आइए जानते है बालों को सफेद होने से बचाने के लिए क्या खाना चाहिए?

बालों को सफेद होने से बचाने के लिए क्या खाना चाहिए

हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन

बालों को सफेद होने से बचाने के लिए आप अपनी डाइट में पालक, मेथी और ब्रोकली जैसी हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल कर सकते हैं। जैसा कि आप जानते है कि हरी पत्तेदार सब्जियां iron से भरपूर होती हैं। ये खून में ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद करती हैं और बालों की जड़ों को मजबूत बनाकर उन्हें समय से पहले सफेद होने से रोकती हैं।

दूध और दही का सेवन

बालों को सफेद होने से बचाने के लिए आप हरी पत्तेदार सब्जियों के अलावा, डेयरी प्रोडक्ट्स के रूप में दूध और दही का सेवन कर सकते हैं। ये डेयरी प्रोडक्ट्स vitamin B12 और calcium से भरपूर होता है। यह न केवल बालों को काला बनाए रखता है बल्कि उनकी मजबूती और चमक भी बढ़ाता है।

आंवला का सेवन

जैसा कि आप जानते है कि आंवला बालों के लिए किसी रामबाण से कम माना जाता है। इसमें vitamin C और antioxidants होते हैं जो बालों को समय से पहले सफेद होने से रोकते हैं और उन्हें मजबूत और चमकदार बनाते है।

मछली और अंडे का सेवन

बालों को सफेद होने से बचाने के लिए आप मछली और अंडे का भी सेवन कर सकते है। प्रोटीन से भरपूर फूड्स जैसे मछली और अंडे बालों के लिए बेहद जरूरी है। इनमें मौजूद biotin और vitamin D बालों की ग्रोथ और नेचुरल रंग बनाए रखने में मदद करते है।

बादाम और अखरोट का सेवन

बालों के लिए ड्राई फ्रूट्स के रूप में बादाम और अखरोट का सेवन भी कर सकते है। ड्राई फ्रूट्स जैसे बादाम और अखरोट में vitamin E और omega-3 fatty acids पाए जाते है। ये बालों की जड़ों को पोषण देते हैं और स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते है।

सरकारी नौकरी की ओर बढ़े कदम, 20वें रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे PM मोदी

Weather Update: राजस्थान से मानसून की विदाई के संकेत, अंडमान समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

इंस्टाग्राम के जरिए देश को बांटने की साजिश, ISIS के 9 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट में सनसनीखेज खुलासा

DUSU Election 2026: डूसू चुनाव का मतदान संपन्न, 20 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद; आज होगी मतगणना

Rahul Gandhi Indore: आज छात्रों की गूंज में युवाओं से राहुल गांधी का सीधा संवाद, शिक्षा-रोजगार पर होगी बात