-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Health »
- Amla Is Very Beneficial For Diabetic Patients
डायबिटीज कंट्रोल करने में आंवला है बड़ा फायदेमंद, जानें डाइट में कैसे करें शामिल
- Written By: सीमा कुमारी
आंवले को सुपरफूड के रूप में जाना जाता है। खाने में इसका इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है। आंवले की चटनी या अचार काफी स्वादिष्ट लगता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए आंवला किसी वरदान से कम नहीं है।

आंवला डायबिटीज के मरीजों के लिए बड़ा फायदेमंद,(सौ.सोशल मीडिया)
Diabetes Control Tips:मौजूदा समय में डायबिटीज के मरीजों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ रही है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, हर साल तकरीबन 10 लाख लोगों की मौत डायबिटीज की वजह से हो रही है। ऐसे में इस बीमारी को लेकर ज़रा भी लापरवाही सेहत पर भारी पड़ सकती है। बढ़ते शुगर से आपके शरीर के कई अंगों पर बुरा असर पड़ सकता है।
ऐसे में ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए जरूरी है कि आप अपनी डाइट का खास ख्याल रखें। इस बीमारी को अच्छी डाइट से ही कंट्रोल किया जा सकता है। बढ़ते शुगर को कंट्रोल करने के लिए आप अपनी डाइट में आंवले को भी ज़रूर शामिल करें।
आंवला में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद है। आइए जानते हैं आंवला डायबिटीज के मरीजों के लिए कैसे फायदेमंद है और इसका सेवन कैसे करें?
सम्बंधित ख़बरें
Boiled Eggs: सिर्फ 2 उबले अंडे रोज खाएं, शरीर को मिलेगा इतना प्रोटीन कि रह जाएंगे हैरान
वर्ष 2047 तक सिकल सेल रोग उन्मूलन का लक्ष्य 21 जिलों में जागरूकता एवं जांच अभियान चलाने के निर्देश
India Gut Health Data: नींद-तनाव से बेहाल दक्षिण भारतीयों का पेट है हेल्दी, नार्थ इंडियन हैं अधिक परेशान
Clothes Care Tips : बारिश में कपड़ों से आने लगी है सीलन और बदबू? अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय
आंवला डायबिटीज के मरीजों के लिए बड़ा फायदेमंद
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, पोषक तत्वों से भरपूर आंवला एक ऐसा फल है, जिसमें विटामिन C, विटामिन A B, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
आपको बता दें, आंवला ग्लूकोज स्पाइक्स को रोकता है। चयापचय में सुधार करता है। इम्यूनिटी बढ़ाता है और हृदय को बीमारी के प्रतिकूल प्रभावों से भी बचाता है। इसलिए, डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है।
आंवले का सेवन इस तरह करें-
आंवला पाउडर के रुप में
आपको बता दें, आंवले को सुखाकर, इसका पाउडर तैयार किया जाता है। इस पाउडर को आप स्मूदी, दही या फिर दलिया के साथ मिक्स करके खा सकतें हैं। यह अपनी पौष्टिकता के कारण सेहत के लिए गुणकारी साबित होता है।
आंवले की चटनी
उबले हुए आंवले में हरी मिर्च, लहसुन, अदरक, और पुदीनों की पत्तियों और स्वादानुसार नमक डालकर, इन्हें पीसकर इसकी चटनी तैयार करें। इसे अपने दिन के किसी भी समय के भोजन खाने के साथ आराम से खा सकतें। यह पाचन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।
आंवले का अचार
कच्चे आंवले को हल्के भाप में पका कर इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, सरसों, सौंफ, जीरा, कलौंजी, अजवाइन जैसे मसालों से मैरिनेट करें और इसमें स्वादानुसार नमक डालकर अच्छे से मिक्स करके अचार तैयार करें। यह खाने में जायका लाने के साथ-साथ ब्लड शुगर लेवल को मेंटेन रखने में मदद करता है।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
आंवले का जूस
कच्चे आंवले को पीसकर इसके रस को निकालकर, इसमें हल्का काला नमक मिक्स कर सुबह खाली पेट इसका सेवन करना लाभकारी होता है। इससे ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है।
Amla is very beneficial for diabetic patients
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Amazon Prime Day 2026 की तारीखें घोषित, 3 दिन तक मिलेगी भारी छूट, स्मार्टफोन-लैपटॉप खरीदने वालों का फायदा
Jun 21, 2026 | 04:10 AMसिर्फ 15,000 में पेट्रोल कार बनेगी Flex Fuel Vehicle, अब E85 और E100 पर दौड़ेगी आपकी पुरानी कार
Jun 21, 2026 | 02:54 AMAaj Ka Rashifal 21 June 2026: कर्क राशि वालों को मिलेगा पुरस्कार लाभ,जानें रविवार का भाग्यफल
Jun 21, 2026 | 12:15 AMIndia UK FTA: 15 जुलाई से लागू होगा भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता, पीयूष गोयल ने किया बड़ा ऐलान
Jun 20, 2026 | 11:17 PMमोहन भागवत से लेकर राहुल गांधी और अंबानी-अडानी तक, सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में उमड़ा दिग्गजों का सैलाब
Jun 20, 2026 | 11:08 PMYoga Day: आखिर 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है योग दिवस? इसके पीछे का यह सच बहुत कम लोग जानते हैं!
Jun 20, 2026 | 11:04 PMकौन हैं परस्तू अहमदी, जिन्हें बिना हिजाब लाइव कॉन्सर्ट के बाद मिली 74 कोड़ों की सजा, लगा 2 साल का बैन
Jun 20, 2026 | 10:45 PMवीडियो गैलरी

कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM














