वजन बढ़ाने के सुपरफूड्स (सौ. सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

रोजाना अपनी थाली में शामिल करें ये हेल्दी चीजें, फुर्ती से बढ़ेगा आपका वजन

कई लोग मानते हैं कि, वजन तो आजकल बढ़ जाना आसान है लेकिन अगर वजन कम हो जाए तो उसे वापस से बढ़ाना थोड़ा मुश्किल होता है। आज हम आपको कुछ हेल्दी चीजों के बारे में जानकारी दे रहे है जो आपके वजन को बढ़ाने का काम करती है।

दीपिका पाल

मोटापा, गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं में से एक होता है जहां पर व्यक्ति अपने बढ़े हुए वजन से परेशान रहता है। अनियमित जीवन शैली और अनुचित डाइट की वजह से मोटापा बढ़ जाता है लेकिन कई मामले में लोग अपने दुबलेपन से भी परेशान रहते है। वजन कम होने की वजह से लोग अपनी पर्सनालिटी को लोगों के सामने पेश करने से कतराते है।

कई लोग मानते हैं कि, वजन तो आजकल बढ़ जाना आसान है लेकिन अगर वजन कम हो जाए तो उसे वापस से बढ़ाना थोड़ा मुश्किल होता है। आज हम आपको कुछ हेल्दी चीजों के बारे में जानकारी दे रहे है जो आपके वजन को बढ़ाने का काम करती है। चलिए जानते हैं इन हेल्दी चीजों के बारे में...

अपनी थाली में शामिल करें ये हेल्दी चीजें

आपको बताते चलें कि, आप अपनी थाली में रोजाना इन प्रकार की हेल्दी चीजों को शामिल कर सकते है जो कारगर होता है।

1- घी और मक्खन

आप अपनी डाइट में इन दो चीजों को शामिल सकते है। इसके लिए  थोड़ी सी मात्रा में रोज घी या मक्खन का सेवन करें। ऐसा करने से शरीर को हेल्दी फैट्स मिलते हैं। इसके अलावा रोटी पर घी या मक्खन लगा कर खा सकते है या दाल में मिलाएं। वजन बढ़ाने के लिए यह सबसे हेल्दी फूड होता है।

2- चावल और दाल

वजन बढ़ाने के लिए आप सुपरफूड के तौर पर दाल और चावल को शामिल कर सकते है।सादे चावल और दाल में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट्स का संतुलन होता है. इसे घी के साथ खाएं। फायदा मिलता है।

3- अंडा और चिकन

आप अपनी डाइट में इन दो चीजों को शामिल कर सकते है। अगर आप नॉन-वेज खाते हैं, तो अंडा और चिकन आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हैं. इनमें हाई क्वालिटी प्रोटीन होता है, जो मसल्स और वजन बढ़ाने में मदद करता है।

4- बनाना शेक

आप अपनी डाइट में बनाना शेक को शामिल कर सकते है। इसके लिए आप दूध में केले को मिलाकर हेल्दी शेक बना सकते हैं। यह न केवल स्वाद में अच्छा है, बल्कि कैलोरी और न्यूट्रिशन से भरपूर है,इसे रोजाना नाश्ते में शामिल करें।

5- सूखे मेवे

आप अपनी डाइट में सूखे मेवे को शामिल कर सकते है। जहां पर  बादाम, अखरोट, किशमिश और काजू को रोजाना खाने से एनर्जी और हेल्दी फैट्स बढ़ता है। इन्हें स्नैक्स की तरह खाएं या दूध में मिलाकर।

6- पनीर

पनीर खाने में अच्छा भी लगता है तो यह सबकी स्वादिष्ट और मनपसंद सब्जी में से एक होती है। इसलिए आप पनीर को अपनी थाली में शामिल कर सकते हैं. ये आपका वजन तेजी से बढ़ाएगा।

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

4,821 रुपए बनाम 1,420 रुपए: 400 यूनिट बिजली पर महाराष्ट्र और सिक्किम के बिल में 3 गुने से ज्यादा का अंतर

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने लगाई फांसी, सुप्रीम कोर्ट ने 2025 में किया था बरी

राघव चड्ढा ने AAP को बताया एक्स गर्लफ्रैंड, बोले- मेरी याद में कहीं हाथ की नस न काट लें