प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ. फ्रीपिक) 
लाइफस्टाइल

Anti-Aging: झुर्रियों को कहें बाय-बाय! नारियल तेल को इस तरह लगाना कर दें शुरू, 50 की उम्र में भी दिखेंगी जवां

Skincare: आजकल की खराब लाइफस्टाइल, तनाव और बढ़ती उम्र के कारण चेहरे पर झुर्रियां और ढीलापन जल्दी नजर आने लगता है। ऐसे में नारियल तेल एक नेचुरल एंटी-एजिंग उपाय के रूप में फायदेमंद साबित हो सकता है।

प्रीति शर्मा

Anti Aging Tips: बढ़ती उम्र के साथ त्वचा का ढीला होना और झुर्रियां आना स्वाभाविक है लेकिन सही देखभाल से इसे थामा जा सकता है। इसके लिए नारियल तेल का ये उपाय आपको बढ़ती उम्र में भी जवां दिखाएगा और चेहरे से झुर्रियों को कम करने में मदद करेगा।

सुंदर और जवां दिखने की चाहत हर किसी की होती है लेकिन बाजार में मिलने वाले एंटी-एजिंग ट्रीटमेंट और क्रीम्स इतने महंगे होते हैं कि हर कोई उन्हें नहीं खरीद पाता। ऐसे में आयुर्वेद और रसोई में मौजूद नारियल तेल एक वरदान साबित हो सकता है। आज हम आपको घर पर नारियल तेल का वो नुस्खा बताने जा रहे हैंतो झुर्रियों की लकीरों को भरने का काम करेगा।

कैसे काम करता है यह नुस्खा

नारियल तेल में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स और फैटी एसिड्स होते हैं जो त्वचा के कोलाजन (Collagen) को बढ़ाने में मदद करते हैं। जब इसमें एलोवेरा और विटामिन-E जैसी चीजें मिलाई जाती हैं तो यह एक शक्तिशाली स्किन टाइटनिंग फॉर्मूला बन जाता है। यह त्वचा की गहराई में जाकर उसे हाइड्रेट करता है और झुर्रियों की लकीरों को भरने का काम करता है।

कैसे बनाएं क्रीम

सबसे पहले 2 चम्मच शुद्ध नारियल तेल, 2 चम्मच ताज़ा एलोवेरा जेल और 2 विटामिन-E कैप्सूल लें। अब इसके बाद एक कटोरी में नारियल तेल और एलोवेरा जेल को तब तक फेंटें जब तक वह सफेद क्रीमी टेक्सचर में न बदल जाए। अब इसमें विटामिन-E कैप्सूल का तेल मिलाएं। इस क्रीम को आप एक कांच के डिब्बे में भरकर फ्रिज में 15 दिनों तक रख सकते हैं।

लगाने का सही तरीका

इस क्रीम को रात को सोने से पहले चेहरे को साफ करके लगाना चाहिए। क्रीम लगाकर चेहरे की 5 मिनट तक अपवर्ड स्ट्रोक्स (नीचे से ऊपर की ओर) में मालिश करें। मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और स्किन के सेल्स रिपेयर होते हैं। पहली ही रात से आपको अपनी त्वचा में कसाव और कोमलता महसूस होने लगेगी।

अगर आप भी 50 की उम्र में 25 जैसा निखार और कसाव चाहते हैं तो रसायनों वाले प्रोडक्ट्स की जगह इस प्राकृतिक क्रीम को आजमाएं। यह न केवल सुरक्षित है बल्कि लंबे समय तक आपकी त्वचा को जवां बनाए रखने में मदद करती है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें