प्याज और लहसुन खाने के फायदे (सौ.सोशल मीडिया)  
हेल्थ

प्याज और लहसुन खाने के फ़ायदे जानकर हो जाएंगे हैरान, कैसे करें इसका सेवन जानिए

Health Tips: भले ही प्याज की खुशबू कभी रुला सकती है,और लहसुन की गंध कई बार नाक सिकोड़ने पर मजबूर कर देती है, लेकिन अगर इनके फायदे जान लेंगे तो इन्हें रोज की डाइट में शामिल किए बिना रह नहीं सकेंगे।

सीमा कुमारी

Benefits of Garlic and Onion Water: प्याज और लहसुन भारतीय रसोई का अहम हिस्सा है। जिसके बिना खाने की कल्पना करना मुश्किल है। दाल-सब्जी से लेकर बिरयानी तक, ये हर खाने में स्वाद बढ़ा देते हैं। ऊपर से, इनके फायदे भी कम नहीं हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, ये दोनों ही चीजें खाने में स्वाद का तड़का लगाने के साथ-साथ आपकी सेहत के लिए भी किसी औषधि से कम नहीं है।

आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, प्याज और लहसुन खाने से इम्युनिटी बढ़ती है और पाचन तंत्र भी ठीक रहता है। भले ही प्याज की खुशबू कभी रुला सकती है,और लहसुन की गंध कई बार नाक सिकोड़ने पर मजबूर कर देती है, लेकिन अगर इनके फायदे जान लेंगे तो इन्हें रोज की डाइट में शामिल किए बिना रह नहीं सकेंगे।

प्याज और लहसुन दोनों को ही स्वास्थ्यवर्धक तत्वों से भरपूर है। इसके अनगिनत फायदे भी है। आइए जानते है इसके फायदे-

प्याज और लहसुन खाने के फायदे-

  • इम्यूनिटी होती है मजबूत

लहसुन और प्याज खाने से इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। इसके सेवन से आप खुद को कई तरह की मौसमी समस्याओं और संक्रमणों से बचा सकते हैं।

  • हार्ट हेल्थ के लिए बड़ा कारगर

प्याज और लहसुन खाने से कोलेस्ट्रॉल को कम या कंट्रोल किया जा सकता है। इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन ठीक होता है और ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करने में मदद मिलती है। यही कारण है कि प्याज और लहसुन खाना हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है।

  • जोड़ों के दर्द से राहत

बता दें कि प्याज और लहसुन के पानी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इससे सूजन को कम किया जा सकता है। अगर आपके जोड़ों में दर्द रहता है, तो यह पानी पीना फायदेमंद हो सकता है।

  • पाचन-तंत्र और बॉडी डिटॉक्स में मिलेगी मदद

लहसुन और प्याज खाने से पाचन-तंत्र से जुड़ी समस्याओं से बचा जा सकता है। अगर आप अपच, कब्ज और गैस जैसी परेशनियों का सामना कर रहे हैं, तो आपके लिए लहसुन और प्याज खाना फायदेमंद हो सकता है। लहसुन और प्याज में मौजूद गुण पाचन एंजाइमों को उत्तेजित करते हैं। इससे पाचन क्रिया में सुधार हो सकता है।

  • वजन घटाने में कारगर

प्याज और लहसुन खाने से वजन घटाने में मदद मिलती है। दरअसल, प्याज में फाइबर की अच्छी मात्रा और कैलोरी कम होती है। इससे पेट भरा हुआ महसूस होता है और भूख को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। वहीं, लहसुन मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने का काम करता है और कैलोरी बर्न करने में मदद करता है।

इन चीजों में डालकर खाएं प्याज और लहसुन

  • लहसुन और प्याज का तड़का न सिर्फ स्वाद बढ़ाता है, बल्कि पौष्टिकता भी।
  • खासकर ठंड के मौसम में लहसुन की चटनी बेहद फायदेमंद होती है।
  • खाने के साथ प्याज का सलाद पाचन के लिए बेहद अच्छा होता है।
  • लहसुन और प्याज का काढ़ा सर्दी-खांसी में रामबाण है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

BSP के ब्राह्मण चेहरे हुए बेगाने, 2027 में मायावती कैसे साधेंगी दलित-ब्राह्मण समीकरण?

हसीना को सौंपो, तभी आएंगे भारत! तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी शर्त, अगले महीने BRICS की बैठक

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी