विंटर सीजन में हेयर फॉल क्यों होता है ज्यादा? (सौ.सोशल मीडिया)  
हेल्थ

विंटर सीजन में हेयर फॉल क्यों होता है ज्यादा? एक्सपर्ट की राय

Winter Hair Care Tips: सर्दियों में बाल झड़ना क्यों बढ़ जाता है? एक्सपर्ट्स बताते हैं कि ठंड में स्कैल्प ड्राईनेस, डैंड्रफ और कम पोषण बालों को कमजोर कर हेयर फॉल बढ़ा देते हैं।

सीमा कुमारी

Hair Fall In Winter: सर्दियों का मौसम आते ही बालों का झड़ना कई लोगों की आम समस्या बन जाती है। गर्मियों की तुलना में इस सीजन में हेयर फॉल अचानक बढ़ जाती है। सर्दी में हेल्थ के साथ ही स्किन और बालों की भी एक्स्ट्रा केयर करने की जरूरत होती है, क्योंकि इस दौरान आपकी त्वचा तो बहुत ज्यादा ड्राई हो ही जाती है, इसके अलावा बालों में रफनेस आना, बालों का झड़ना जैसी समस्याएं भी बढ़ जाती है। ऐसे में आइए जानते है बाल झड़ने की मुख्य वजहें

स्कैल्प का ड्राई होना

आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान, दोनों ही मानते हैं कि ठंड का मौसम हमारे बालों पर सीधा असर डालता है, कभी स्कैल्प को सुखा देता है, तो कभी पोषण की कमी को बढ़ा देता है। अगर सही समय पर वजह को पहचान लिया जाए, तो बालों के झड़ने पर आसानी से काबू पाया जा सकता है। सर्दियों की हवा में नमी कम हो जाती है, जिससे शरीर की तरह स्कैल्प भी सूखने लगता है। जब सिर की त्वचा ड्राई हो जाती है, तो उस पर रूसी बनने लगती है।

बहुत ज्यादा ऑयलिंग करना

कई बार लोग सर्दियों में बालों की ड्राईनेस कम करने के लिए बहुत ज्यादा ऑयलिंग करते हैं और इस वजह से भी डैंड्रफ बढ़ती है, जो काफी स्टिकी होती है। इससे आपके बाल देखने में भी बेहद चिपचिपे लगने लगते हैं साथ ही इससे बाल झड़ना शुरू हो सकते है। हमेशा अपने बालों को शैंपू करने से सिर्फ एक घंटे पहले ही तेल लगाना चाहिए।

कई लोग इस मौसम में बालों के रूखेपन से परेशान होकर ज्यादा तेल लगाने लगते हैं। लेकिन, आयुर्वेद और डर्मेटोलॉजी दोनों का कहना है कि स्कैल्प को जरूरत से ज्यादा तेल देना उल्टा असर कर सकता है।

जब सिर पर बहुत तेल जमा हो जाता है, तो वहां फंगस तेजी से बढ़ सकता है, जो डैंड्रफ पैदा करता है। इससे बाल और भी ज्यादा झड़ने लगते हैं। इसलिए, तेल सही तरीके से और सही मात्रा में लगाएं। साथ ही तेल को शैम्पू करने से थोड़ी देर पहले ही लगाएं, ताकि स्कैल्प को पोषण मिले, लेकिन वह भारी न हो।

गर्म कपड़ों से रगड़

सर्दियों में हम रजाई और कंबल ओढ़ते हैं. इसके अलावा गर्म कैप पहनते हैं और इससे बालों में काफी रगड़ लगती है, जिससे बाल ज्यादा उलझते हैं। सर्दियों में ये भी एक वजह होती है, जिससे बाल बहुत रफ होने के साथ ही झड़ना और टूटना शुरू हो जाते हैं. इससे बचने का तरीका है कि आप सॉफ्ट फैब्रिक की कैप पहनें और रात में सिल्क की कैप लगाकर सोएं।

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट