किन लोगों को मोरिंगा भूलकर भी नहीं खाना चाहिए (सौ.सोशल मीडिया) 
हेल्थ

मोरिंगा के फ़ायदे तो हैं, पर किसके लिए है ज़हर के समान, जानिए किन्हें नहीं खाना चाहिए

Moringa side effects:मोरिंगा की पत्तियों से लेकर फलियों तक हर एक चीज सेहत के लिए वरदान है, लेकिन सिक्के के दो पहलू की तरह इसके भी फायदे और नुकसान दोनों हैं। जानिए किन लोगों को मोरिंगा नहीं खाना चाहिए

सीमा कुमारी

Moringa side effects: आज के समय में लोग खुद को हेल्दी और फिट रखने के लिए अपनी डाइट में कई चीजों को शामिल करने लगे है। जिसमें मोरिंगा भी है। बीते कुछ समय से लोगों के बीच मोरिंगा बहुत पॉपुलर हो रहा है। इसके फायदों की गिनती करना बेहद मुश्किल है। ऐसी कई समस्याएं हैं, जिसमें मोरिंगा का इस्तेमाल फायदेमंद माना जाता है। लोग कई तरह से इसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं।

इसकी पत्तियों से लेकर फलियों तक हर एक चीज सेहत के लिए वरदान है, लेकिन सिक्के के दो पहलू की तरह इसके भी फायदे और नुकसान दोनों हैं। ऐसे में आइए जानते हैं किन लोगों को मोरिंगा भूलकर भी नहीं खाना चाहिए-

किन लोगों को मोरिंगा भूलकर भी नहीं खाना चाहिए-

प्रेगनेंट महिलाएं न करें सेवन

आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, प्रेग्नेंसी के दौरान भी महिलाओं को मोरिंगा खाने से बचना चाहिए। इस दौरान इसे खाना मां और बच्चे दोनों के लिए ही हानिकारक होता है। साथ ही, पीरियड्स के दौरान भी इसे न खाने की सलाह दी जाती है। इसलिए इस बारे में डॉक्टर से सलाह देना जरूरी है।

हार्ट पेशेंट्स

कहते है, मोरिंगा का सेवन प्रेग्नेंसी के अलावा हार्ट पेशेंट्स को भी करने से बचना चाहिए। जिन लोगों को हार्ट से जुड़ी कोई समस्या है उन्हें मोरिंगा की पत्तियां या इससे बनी कोई भी चीज खाने से बचना चाहिए। अगर आप हार्ट पेशेंट हैं, तो आपको डाक्टर की सलाह लिए बिना सहजन की पत्तियों को अपनी डाइट का हिस्सा नहीं बनाना चाहिए।

लिवर से जुड़ी समस्या

एक्सपर्ट्स बताते हैं कि, लिवर से जुड़ी समस्या में भी मोरिंगा नहीं खाना चाहिए। दरअसल, मोरिंगा लिवर से जुड़ी समस्या जैसे फैटी लिवर, सिरोसिस या अन्य को पहले से और भी ज्यादा बढ़ा सकता है। दरअसल, मोरिंगा की वजह से लिवर की फंक्शनिंग पर जोर पड़ता है, जिससे लिवर डैमेज का खतरा बढ़ता है।

डायबिटीज के मरीज

मोरिंगा ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में मदद करती है, लेकिन अगर आप पहले से ही डायबिटीज कंट्रोल करने वाली दवाएं ले रहे हैं तो इसका सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

उधमपुर के जंगल में छिपे जैश के 6 आतंकी! खून से सने पैरों के मिले निशान, सुरक्षा बलों ने 2 को किया ढेर

पेंशन, प्यार और पुलिस... 70 साल के दादाजी का यंग महिला दोस्त पर आया दिल! परेशान दादी ने दर्ज कराई FIR

DUSU Election Result 2026 LIVE: वोटों की गिनती जारी, ABVP-NSUI में कांटे की टक्कर; हर अपडेट यहां

NGT के समापन सत्र का PM नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन, हाइड्रोजन ट्रेन से सोलर एनर्जी तक भारत के फोकस पर की बात

UN में भारत का सख्त संदेश: भू-राजनीतिक तनाव का निशाना नहीं बननी चाहिए समुद्री आवाजाही