चुकंदर खाने के फायदे (सौ. सोशल मीडिया) 
हेल्थ

ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने के लिए असरदार है ये सब्जी, आज से ही डाइट में करें शामिल

Beetroot Benefits in Hindi: रोजाना की डाइट में आप अगर हेल्दी चीजों को शामिल करते है तो इसका फायदा आपको अंदरूनी तौर पर मिलने लगता है। हम बात कर रहे है सबसे गुणकारी सब्जियों में से एक चुंकदर की।

दीपिका पाल

Beetroot Benefits in Hindi: दुनियाभर में कई बीमारियां बढ़ने लगी है जिसका इलाज हर तरह संभंव नहीं हो पाता है। बीमारियों के इलाज के कई लोग एलोपैथी दवाईयों का सहारा लेते है लेकिन आयुर्वेद में कई बीमारियों का इलाज छुपा हुआ है। रोजाना की डाइट में आप अगर हेल्दी चीजों को शामिल करते है तो इसका फायदा आपको अंदरूनी तौर पर मिलने लगता है। हम बात कर रहे है सबसे गुणकारी सब्जियों में से एक चुंकदर की। इस चुकंदर सब्जी का सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ता है तो वहीं पर ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने और ताजगी बनाए रखने में मदद करता है।

लाल रंग में छिपा है हर बीमारी का इलाज

यहां पर अमेरिकी नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अनुसार, चुकंदर सेहत के लिए फायदेमंद होता है। चुकंदर में बेटानिन, नाइट्रेट, पॉलीफेनोल्स, फाइबर, विटामिन सी और ई समेत कई खास तत्व मौजूद होते हैं। बेटानिन, जो इसे लाल रंग देता है, एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है। यह शरीर में मौजूद हानिकारक फ्री रेडिकल्स को खत्म करने में मदद करता है। इससे कोशिकाओं की रक्षा होती है। इसके अलावा चुकंदर में शामिल प्राकृतिक तत्व शरीर की सूजन को कम करते है तो गठिया, आर्थराइटिस जैसी बीमारियों में राहत दिलाते है।

खून की मात्रा को बढ़ाती है ये सब्जी

आपको बताते चलें कि, चुकंदर का सेवन करने ब्लड प्रेशर के मरीजों को फायदा मिलता है। इसमें मौजूद नाइट्रेट्स शरीर में जाकर नाइट्रिक ऑक्साइड में बदल जाते हैं, जिससे रक्त नलिकाएं फैलती हैं और ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। यह शरीर में खून की मात्रा को बढ़ाने में मददगार है। इसके अलावा, यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाकर दिल की सेहत को बनाए रखता है और थकान दूर करने में मदद करता है। यही वजह है कि कई एथलीट्स और जिम जाने वाले लोग चुकंदर का जूस अपनी डाइट में शामिल करते हैं ताकि उन्हें ज्यादा ऊर्जा और स्टैमिना मिल सके।

ये भी पढ़ें

जानिए कैसे कर सकते है चुकंदर का सेवन

आप चुकंदर को अपनी रोजाना की डाइट में शामिल कर सकते है। इसके लिए आप चुकंदर का जूस, सलाद या सूप के रूप में सेवन करने से अधिकतम लाभ मिलते हैं। चुकंदर न केवल शरीर को अंदर से स्वस्थ बनाता है, बल्कि त्वचा को भी चमकदार और जवान बनाए रखने में मदद करता है। इसका नियमित सेवन त्वचा की रंगत को निखारता है और कील-मुंहासों जैसी समस्याओं से राहत दिला सकता है।यह लिवर की सुरक्षा करता है और शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है। चुकंदर में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन क्रिया को ठीक रखता है, कब्ज की समस्या दूर करता है और आंतों को स्वस्थ बनाए रखता है।

--आईएएनएस के अनुसार

BRICS Summit 2026 LIVE: संयुक्त घोषणापत्र पर सहमति बनी; भारत पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग

PM मोदी ने मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से की मुलाकात, व्यापार, रक्षा और डिजिटल सहयोग पर बड़ी चर्चा

BRICS Summit: वर्ल्ड लीडर से पीएम मोदी की मुलाकात का दौर, चीन के राष्ट्रपति पहुंचे दिल्ली

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत पहुंचे शी जिनपिंग; PM नरेंद्र मोदी की इथियोपिया-मलेशिया के साथ बैठक

टीएमसी के नाम और चिन्ह विवाद पर आज आ सकता है फैसला, दिल्ली में चुनाव आयोग की दोनों गुटों के साथ बैठक