सुबह जूस पीते हुए आदमी (सौ. फ्रीपिक) 
हेल्थ

सुबह ये 3 आदतें नहीं अपनाईं तो बढ़ सकता है बीमारी का खतरा, आज ही बदलें रूटीन

Healthy Morning Habits: सुबह की छोटी-छोटी आदतें पूरे दिन की सेहत तय करती हैं। अगर समय रहते सही रूटीन न अपनाया जाए, तो इम्युनिटी कमजोर पड़ सकती है और बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

प्रीति शर्मा

Morning Healthy Routine: आजकल की लाइफस्टाइल की वजह से पौष्टिक खानपान पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाते हैं। लेकिन लंबे समय तक खराब आदतें स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती है। कम पौष्टिक खाना शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर करता है। ऐसे में हमारा शरीर लगभग हर बीमारी से संक्रमित होने लगता है।

अगर आप रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करना चाहते हैं तो सुबह के समय कुछ हेल्दी आदतों को अपनाना फायदेमंद हो सकता है। आज हम आपको सुबह के कुछ बदलावों के बारे में बताएंगे जो आपकी जीवनशैली को कम मेहनत के साथ सुधार लाने में मदद करेंगे। इससे शरीर को बीमारी से लड़ने में मदद मिलेगी।

शरीर को डिटॉक्स करना

शरीर को शुद्ध करने की प्रक्रिया को आयुर्वेद में अहम माना गया है। इसके लिए सुबह की शुरुआत गुनगुने पानी से करें। गुनगुने पानी के साथ मेथी या धनिए के बीज भी ले सकते हैं। ये आंतों को साफ करने से लेकर हॉर्मोन संतुलित करने में मदद करते हैं।

बादाम खाने की आदत

अगर आप सुबह 4-5 बादाम खाते हैं तो यह शरीर के लिए अच्छा होता है। रात को बादाम भिगो लें और सुबह छिलका निकालकर सेवन करें। सुबह लिए बादाम नसों को मस्तिष्क की कोशिकाओं को मजबूत करने का काम करते हैं और शरीर को ऊर्जा भी पहुंचाते हैं।

तुलसी के पत्ते चबाना

सर्दियों में तुलसी के पत्ते चबाना लाभकारी होता है क्योंकि इसमें एंटी बैक्टीरियल के साथ एंटीवायरल और एंटीफंगल गुण होते हैं। ये सर्दी से होने वाले संक्रमण, सर्दी, खांसी और जुकाम से बचाते हैं। इसको सुबह अपने रूटीन में शामिल करने से शरीर बीमारियों से लड़ने में सक्षम बनता है।

योग और प्राणायाम भी है जरूरी

इसके अलावा सुबह के समय योग और प्राणायाम करना फायदेमंद होता है। सुबह कम से कम 20 मिनट अपने लिए निकालें। हल्की स्ट्रेचिंग और प्राणायाम करें। ये शरीर की जकड़न को कम करता है और मन और मस्तिष्क को तरो-ताजगी से भर देता है। हालांकि बढ़ते प्रदूषण की वजह से प्राणायाम घर के अंदर करना ही ठीक रहेगा।

सुबह के समय फोन चलाने से अच्छा है कि आप मौन रहें और अपने दिल और दिमाग को तनाव मुक्त करने के लिए अपने शरीर को सुनें और समझें। मौन साधना का एक तरीका है जिससे शरीर बूस्टर और रीस्टार्ट होता है।

सुबह के समय उठकर इन आदतों को अपनाने से शरीर बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। वायरल इंफेक्शन जैसी समस्याओं का खतरा भी कम होता है। अगर आप चाय कॉफी का सेवन सुबह करने से बचते हैं तो यह शरीर के लिए अच्छा है।

सरकारी नौकरी की ओर बढ़े कदम, 20वें रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे PM मोदी

Weather Update: राजस्थान से मानसून की विदाई के संकेत, अंडमान समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

इंस्टाग्राम के जरिए देश को बांटने की साजिश, ISIS के 9 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट में सनसनीखेज खुलासा

DUSU Election 2026: डूसू चुनाव का मतदान संपन्न, 20 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद; आज होगी मतगणना

Rahul Gandhi Indore: आज छात्रों की गूंज में युवाओं से राहुल गांधी का सीधा संवाद, शिक्षा-रोजगार पर होगी बात