विटामिन-बी12 (सौ.सोशल मीडिया)  
हेल्थ

रोजाना पीना शुरू कर दें इन ड्राई फ्रूट्स का पानी, Vitamin-B12 की कभी नहीं होगी कमी

एक्सपर्ट कहती हैं कि रोजाना ड्राई फ्रूट्स का पानी पीने से शरीर में इस विटामिन की कमी नहीं होती है। आइए जानते है इस बारे में -

सीमा कुमारी

Health Tips: अच्छी सेहत और तेज दिमाग के लिए शरीर में विटामिन्स-बी 12 का होना बेहद जरूरी हैं। मौजूदा दौर में लोग विटामिन की कमी को पूरा करने के लिए विटामिन सप्लीमेंट लेने पर जोर देते हैं। कई शोध में यह बात सामने आई है कि विटामिन और कैल्शियम सप्लीमेंट खाने से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।

इसलिए डॉक्टर और हेल्थ एक्सपर्ट बॉडी के लिए जरूरी विटामिन की कमी दवाओं से नहीं, बल्कि डाइट से पूरी करने की सलाह देते हैं।

विटामिन बी12 के ज्यादातर सोर्स नॉन वेज चीजें हैं। लेकिन अगर आप शाकाहारी हैं तो आप ड्राई फ्रूट्स को डाइट में शामिल कर सकते हैं। एक्सपर्ट कहती हैं कि रोजाना ड्राई फ्रूट्स का पानी पीने से शरीर में इस विटामिन की कमी नहीं होती है। आइए जानते है इस बारे में -

विटामिन-बी12 की कमी के लिए इन ड्राई फ्रूट्स का पानी बड़ा फायदेमंद:

एक्सपर्ट बताते हैं कि बादाम, काजू, किशमिश, अखरोट और अंजीर को रातभर के लिए भिगोकर रख दें। सुबह खाली पेट इन ड्राई फ्रूट्स का पानी पीने से शरीर में विटामिन बी12 की कमी पूरी नहीं होती है।

इस तरह ड्राई फ्रूट्स का पानी को डाइट में शामिल करें 

सबसे पहले सभी ड्राई फ्रूट्स को रात भर एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें।

सुबह इन भिगोए हुए ड्राई फ्रूट्स को पानी से निकाल लें।

अब इस पानी को अच्छे से छान लें।

इस पानी को गुनगुना करके पिएं और अगर आप चाहें तो स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें एक चम्मच शहद मिला सकते हैं।

रोज सुबह खाली पेट इस पानी का सेवन करने से शरीर को ऊर्जा मिलती है और कमजोरी दूर होती है।

जानिए ड्राई फ्रूट्स का पानी पीने के क्या फायदे

ड्राई फ्रूट्स का पानी पीने से सेहत को ढेरों फायदे मिलते हैं। ये ड्राई फ्रूट्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स होते हैं, जो दिल की सेहत को बेहतर बनाते हैं और रक्त संचार को बेहतर बनाते हैं। ड्राई फ्रूट्स में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो पाचन क्रिया को सुधारते हैं।

इनमें नेचुरल शुगर होने के चलते यह शरीर में इंस्टैंट एनर्जी को बूस्ट करने का काम करते हैं। स्किन से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने में भी ड्राई फ्रूट्स खाना बेहद फायदेमंद माना जाता है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें