How To Stay Healthy In Nautapa: इस वक्त पूरा देश भीषण गर्मी में जल रहे है। ऐसा लगता है कि जैसे आसमान से आग बरस रही है। शहर, गांव, कस्बे सब जैसे तंदूर की भट्टी बन गए हैं, पारा हर रोज नये रिकॉर्ड बना रहा है। इस बीच नौतपा का कहर भी शुरु होने वाला है।
बताया जा रहा है कि, 25 मई से नौतपा की शुरुआत हो रही है। 9 दिन तक आसमान से आग बरसने वाली है। इन 9 दिनों में खुद का ख्याल रखने की खास जरूरत होती है। इस दौरान खाने-पीने से लेकर क्या पहनना है इसको लेकर भी सही चुनाव करना होता है।
आयुर्वेद एक्सपर्ट के अनुसार, नौतपा के दौरान तेज धूप, गर्म हवाएं और चिलचिलाती गर्मी होती है। ऐसे में इस दौरान शरीर को ज्यादा ठंडा रखने की जरूरत होती है। इस दौरान ठंडी तासीर वाली और पोषक तत्वों से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए।
जैसे ककड़ी, खीरा, तरबूज, प्याज, हरी मिर्च, टमाटर को सलाद के रूप खाना फायदेमंद हो सकता है। ये चीजें आपको लू से बचाने में मदद करेंगी।
इसके अलावा, इस दौरान आप मौसमी फल और सब्जियां को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते है। इसके लिए तरबूज, खरबूजा, तोरई, लौकी, करेला, पुदीना, हरा धनिया अच्छा ऑप्शन हैं।
बाजार के पैक्ड जूस या कोल्ड ड्रिंक्स के बजाय घर के बने पारंपरिक ड्रिंक्स को डाइट में शामिल करें।
ये भी पढ़ें- Tomato Storage Tips: टमाटर को सड़ने से बचाएंगी ये 5 आसान किचन ट्रिक्स, भयंकर गर्मी में भी दिखेंगे एकदम ताज़ा
नौतपा के दौरान शरीर में डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए चाय, कॉफी और कोल्ड ड्रिंक का सेवन कम करें। ये पेय शरीर में पानी की कमी बढ़ा सकते हैं। साथ ही 9 दिनों तक तेल, मसालेदार और बाहर का खाना खाने से बचें, क्योंकि ये पाचन तंत्र को कमजोर कर सकते हैं।
नौतपा में तेज धूप के कारण शरीर को आरामदायक कपड़ों की जरूरत होती है। हल्के, कॉटन या लिनेन के कपड़े पहनें, जो पसीना सोखकर ठंडक दें। टाइट और भारी कपड़ों से बचें। बाहर निकलते समय सिर और चेहरे को जरूर ढकें।