सेहत के लिए करी पत्ता बड़ा फायदेमंद (सौ.सोशल मीडिया)  
हेल्थ

करी पत्ते के चमत्कारी फायदे, सुबह खाली पेट सेवन करने से दूर होंगी ये बीमारियां

आपको बता दें, करी पत्ते अपने गुणों की वजह से आयुर्वेद में खास स्थान रखते हैं। आप हर सुबह खाली पेट ताजा करी पत्ता चबा भी सकते हैं। इससे आपको कई फायदे हो सकते हैं जिसमें से कुछ के बारे में हम यहां बताने जा रहे हैं।

सीमा कुमारी

Curry Leaves : औषधीय गुणों से भरपूर कढ़ी पत्ता भारतीय रसोई में खास स्थान रखता है। ये न सिर्फ खाने का स्वाद और खुशबू बढ़ाता हैं, बल्कि औषधीय गुणों से भी भरपूर भी होता हैं। आपको बता दें, करी पत्ते अपने गुणों की वजह से आयुर्वेद में खास स्थान रखते हैं। करी पत्ते का इस्तेमाल कई बीमारियों के इलाज में किया जाता है। करी पत्ते में आयरन, कैल्शियम, फॉस्फोरस, विटामिन A, B, C और E जैसे तत्व प्रचुर मात्रा में होते हैं।

अगर आप भी डायबिटीज से पीड़ित हैं या इस बीमारी से बचाव करना चाहते हैं, तो कढ़ी पत्ते को अपनी डाइट में शामिल करना आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। कढ़ी पत्ता ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करने में मदद करता है और इंसुलिन के प्रोडक्शन को बढ़ावा देता है। आइए जानते हैं कि कैसे कढ़ी पत्ता डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है और आप इसे किन तरीकों से डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

सेहत के लिए करी पत्ता बड़ा फायदेमंद

ब्लड शुगर रहता है कंट्रोल

करी पत्ते के सेवन से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती हैं। यह उन लोगों के लिए खासतौर पर फायदेमंद है जिन्हें डायबिटीज हैं। करी पत्ते में हाइपोग्लाइसेमिक गुण होते हैं जो ब्लड शुगर को बैलेंस रखने में मदद करते हैं।

आंखों की रोशनी बढ़ती है

करी पत्ते का सेवन आंखों के लिए भी बड़ा फायदेमंद होता हैं। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन ए पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी को तेज करता है और दृष्टि संबंधी समस्याओं को दूर रखता हैं।

पाचन तंत्र रखता है दुरुस्त

करी पत्ता पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखता हैं। इसमें मौजूद फाइबर और पोषक तत्व पाचन क्रिया को स्मूद रखते हैं और गैस, एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाते हैं।

इम्यूनिटी मजबूत होती है

रोजाना सुबह खाली पेट करी पत्ते चबाने से इम्यूनिटी मजबूत होती हैं। करी पत्ते में आयरन, कैल्शियम और विटामिन C अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को बीमारियों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाते हैं। इसके अलावा, करी पत्ते में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को भी कम करने में मदद करते हैं।

वजन घटाने में कारगर

रोजाना सुबह खाली पेट करी पत्ते चबाने से वजन घटाने में मदद मिलती हैं। करी पत्ते में मौजूद एंटी ओबेसिटी गुण वजन को घटाने में हेल्पफुल होते हैं। यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है और फैट को घटाने में मदद करता हैं। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो रोजाना 5 से 6 करी पत्ते खाकर इससे निजात पा सकते हैं।

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त

लिफाफा चुनाव चिह्न को लेकर बंगाल में घमासान, AISF का EC के फैसले पर ऐतराज, कोर्ट जाने की दी चेतावनी