अपनी बॉडी शेप के अनुसार सही कसरत और डाइट (सौ. सोशल मीडिया) 
हेल्थ

क्या जमकर एक्सरसाइज करने के बाद भी कम नहीं होता है वजन, तो जानिए अपनी बॉडी शेप के अनुसार सही कसरत

Fitness Tips in Hindi: वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज करना जरूरी होता है तो लेकिन कई बार मेहनत करने के बावजूद भी वजन कम नहीं होता। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हर व्यक्ति की बॉडी अलग होती है।

दीपिका पाल

Healthy Exercise for Fitness: आजकल हर किसी की जिंदगी इतनी अस्त-व्यस्त हो गई है कि, शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए खानपान के साथ ही एक्सरसाइज पर ध्यान भी देना जरूरी होता है। कई बार ज्यादा खाने या एक्सरसाइज सही समय पर नहीं करने से वजन बढ़ जाता है। मोटापे की समस्या, देश ही नहीं दुनिया के लिए गंभीर समस्या बनकर उभर रही है। इसके वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज करना जरूरी होता है तो लेकिन कई बार मेहनत करने के बावजूद भी वजन कम नहीं होता। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हर व्यक्ति की बॉडी अलग होती है और हर किसी का मेटाबॉलिज्म, बॉडी शेप और जरूरतें अलग-अलग होती हैं।

बॉडी टाइप के अनुसार चुनें सही एक्सरसाइज और डाइट

जैसे की हमने जाना, हर किसी बॉडी शेप हर एक जैसा नहीं होता है। यहां पर आयुष मंत्रालय और विज्ञान ने बॉडी शेप के अनुसार सही एक्सरसाइज और डाइट चुनने पर जोर देने की बात कही है। बताया कि, हर किसी व्यक्ति के लिए एक जैसी एक्सरसाइज और डाइट कारगर नहीं होती है। यहां पर अपनी बॉडी टाइप को समझकर ही अपनी दिनचर्या बनाना सही रहता है, ताकि वजन कम करना आसान हो सके। यहां पर दुनिया में मुख्यतः चार तरह की बॉडी शेप्स होती हैं, आवरग्लास, एप्पल, बनाना और पीयर। हर बॉडी शेप की अपनी खासियत और चुनौतियां होती हैं, इसलिए इन्हें जानना और समझना बहुत जरूरी है। एक्सरसाइज के साथ सही डाइट भी वजन कम करने में अहम भूमिका निभाती है। रोजाना नियमित एक्सरसाइज करने से आपका मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है, जिससे आपका शरीर तेजी से कैलोरी बर्न करता है।

1-आवरग्लास बॉडी शेप वाले के लिए

इस बॉडी शेप वाले लोगों के लिए कंधे और कमर के नीचे के हिस्से में वजन बढ़ने का खतरा सबसे ज्यादा होता है। इस बॉडी शेप में आने वाले लोग जो टेनिस, वॉलीबॉल जैसे एनर्जी भरपूर खेल खेलते हैं या कार्डियो एक्सरसाइज करते हैं, उनके लिए वेट कंट्रोल कर पाना मुश्किल होता है। इसके लिए आप जंपिंग जैक, स्विमिंग और साइकिलिंग जैसी एक्सरसाइजें कर सकते है यह बहुत फायदेमंद होता हैं। इस शेप वाले लोग अपनी डाइट में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाएं, लेकिन चीनी और जंक फूड से बचें। इसके अलावा हरी सब्जियां, अंडे, स्किम्ड मिल्क और एवोकाडो आपकी डाइट में जरूर शामिल होने चाहिए। डॉक्टर की सलाह लेकर ही अपने खाने-पीने की आदतों में बदलाव करें।

2- एप्पल बॉडी शेप वाले के लिए

इस बॉडी शेप में आने वाले लोगों की बात की जाए तो, ऐसे लोगों के ऊपरी हिस्से जैसे छाती और कंधे अधिक चौड़े होते हैं, और पेट के आसपास फैट जमा होता है। इस तरह के बॉडी टाइप के लोगों में ब्लड प्रेशर, डायबिटीज जैसी बीमारियों का अधिक होता है और वे अधिक संवेदनशील होती है। इस तरह की बॉडी शेप के अंतर्गत आने वाले लोगों को अपनी पेट की चर्बी कम करने वाली एक्सरसाइज जैसे साइकलिंग, रनिंग, रस्सी कूदना, स्क्वाट्स और लेग प्रेस करना बहुत जरूरी होता है। इसके अलावा आप कार्डियोवैस्कुलर एक्सरसाइज भी नियमित करें। इस शेप के लोगों को अपनी डाइट में हाई फाइबर, हेल्दी फैट और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर डाइट लेनी चाहिए। अनाज, फल और हरी सब्जियां इनके लिए जरूरी हैं।

3-बनाना शेप बॉडी वाले के लिए

अगर आपकी बॉडी बनाना शेप की है तो आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज होता है और आप पतले रहते हैं। यहां एक्सरसाइज की बात की जाए तो, इस शेप के लोगों को अपने शरीर में कर्व्स बनाने के लिए स्ट्रेचिंग, स्क्वाट्स, स्पिनिंग और पावर लंज जैसी एक्सरसाइज करनी चाहिए। इसके अलावा पावर लंज में एक पैर आगे और दूसरा पीछे रखें, धीरे-धीरे घुटनों को मोड़ें और वापस सीधा हो जाएं। इस शेप में आने वाले लोगों को डाइट में कॉम्प्लेक्स कार्ब्स, प्रोटीन और कैल्शियम का सेवन करना चाहिए। दूध, दही और छाछ को अपने आहार में शामिल करें। लेकिन ऑयली और जंक फूड से बचना जरूरी है, क्योंकि यह शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है।

4- पीयर बॉडी शेप वालों के लिए

इस बॉडी शेप के अंतर्गत आने वाले लोगों के शरीर की बनावट निचले हिस्से जैसे हिप्स, थाइज और बट ज्यादा भारी होते हैं। इस बॉडी टाइप के लोगों का मेटाबॉलिज्म धीमा होता है, इसलिए वजन कम करने में समय लग सकता है। इस शेप के लोगों को एक्सरसाइज करने के लिए स्क्वाट्स और साइड रेज को अपने डेली रूटीन में शामिल करना चाहिए। यहां पर एक्सरसाइज के स्क्वाट करते वक्त दोनों पैर थोड़ा अलग रखें, घुटनों को मोड़ें लेकिन पंजों के आगे न जाने दें। साइड रेज में लेट कर एक पैर को ऊंचा उठाएं और वापस नीचे लाएं। डाइट में फैट कम करें और कैल्शियम बढ़ाएं। हरी पत्तेदार सब्जियां, फल और एग वाइट आपके लिए अच्छे विकल्प हैं। नमक का सेवन कम करना भी जरूरी है ताकि ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहे।

आईएएनएस के अनुसार

BRICS डिनर के वेज मेन्यू पर छिड़ी बहस, बहन के हाथ के छोले-भटूरे की फोटो शेयर कर क्या बोले राहुल गांधी?

छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का मुंबई में आगाज, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे संबोधित

समय बदल रहा है और व्यापार का स्वरूप भी... 52वें इंडिया जेम्स एंड ज्वैलरी अवार्ड्स समारोह में बोले अमित शाह

दिल्ली में राहुल और प्रियंका गांधी से मिले मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम, सामने आई कूटनीति की नई तस्वीर

BRICS Summit 2026: PM मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन की घोषणा की, जानें दो दिनों क्या कुछ हुआ?