-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Consume These Medicines Daily To Reduce Obesity
आयुर्वेद में छिपा मोटापे से निपटने का राज, इन औषधियों का रोजाना करें सेवन, मिलेगा फायदा
- Written By: दीपिका पाल
Healthy Tips For obesity: मोटापे से ग्रसित होने पर हाई बीपी, दिल की बीमारी, हड्डियों का कमजोर होना, थायरॉयड और डायबटीज जैसी बीमारियां जन्म लेती हैं, लेकिन आयुर्वेद में मोटापे से बचने के लिए उपाय है।

आयुर्वेद में छिपा मोटापे से निपटने का राज (सौ. सोशल मीडिया)
Ayurvedic Herbs For Health: दुनिया में कई हेल्थ समस्याएं बढ़ने लगी है इसमें मोटापा सबसे बड़ी समस्या है। बढ़ता मोटापा शरीर में कई बीमारियों की वजह होता है और नजरअंदाज करने पर शरीर जानलेवा बीमारियों का शिकार हो जाता है। मोटापा की समस्या से निपटने के लिए दुनियाभर में प्रयास जारी है। वहीं पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोटापे के खिलाफ लोगों को जागरुक कर रहे हैं, क्योंकि बढ़ता वजन अच्छे स्वास्थ्य की निशानी नहीं होता है।
मोटापे से ग्रसित होने पर हाई बीपी, दिल की बीमारी, हड्डियों का कमजोर होना, थायरॉयड और डायबटीज जैसी बीमारियां जन्म लेती हैं, लेकिन आयुर्वेद में मोटापे से बचने के लिए बेहतरीन उपाय दिए गए हैं।
जानिए आयुर्वेद में मोटापा को कम करने के उपाय
कहते है कि, आयुर्वेद में कफ मोटापे का नाता कफ दोष से जुड़ा होता है। इसमें शरीर में कफ दोष होने की वजह से शरीर में वसा जमा होने लगता है और धीरे-धीरे शरीर मोटा होने लगता है। मोटापे से बचने के लिए आयुर्वेद में कई औषधीय पौधों के बारे में बताया गया है। इन औषधियों में त्रिफला, ब्राह्मी, गार्सिनिया कैंबोगिया, कलौंजी, करी पत्तियां, हल्दी, पुदीना, मेथी, अदरक, दालचीनी और काली मिर्च को शामिल किया गया है जो वजन को कम करने के लिए भूमिका निभाते है।
सम्बंधित ख़बरें
कहीं आपके शरीर में भी तो नहीं है प्रोटीन की कमी? ये 5 लक्षण बताते हैं बड़ा खतरा, जानिए बचाव का तरीका
Jatamansi For Hair: महादेव की प्रिय जड़ी जटामांसी का कमाल! झड़ते, सफेद बालों पर ऐसे करती है चमत्कार
Chickpea Water: उबले चने का पानी सच में गट हेल्थ के लिए फायदेमंद है, जानिए सच क्या है?
Fasting Workout: व्रत के दौरान जिम जाना सही है या नहीं? जानें एक्सपर्ट्स की सलाह और किन बातों का रखें ध्यान
1- त्रिफला पेट के लिए बहुत अच्छा होता है। रात के समय अगर त्रिफला के चूर्ण को गर्म पानी के साथ लिया जाए तो ये वजन कम करने में मदद करता है। त्रिफला चूर्ण पाचन तंत्र को सही करता है और खाने के सारे गुणों को अवशोषित करता है।
2-दालचीनी और मेथी दोनों ही चयापचय (मेटाबॉलिज्म) को दुरुस्त करते हैं और ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करते हैं। इसके लिए दालचीनी और मेथी को रात में भिगोकर उसका सेवन किया जा सकता है।
3-कलौजीं की मेटाबॉलिज्म को सही तरीके से काम करने में मदद करती है जिससे भूख नहीं लगती है और शरीर में ज्यादा वसा इकट्ठा नहीं होती।
ये भी पढ़ें- क्या आपके चेहरे पर भी नजर आते है बिंदी जैसे काले धब्बे, हो जाइए सावधान, इन समस्या का होता है खतरा
इन सावधानियों को जरूर बरतें
मोटापा की समस्या को बढ़ने से रोकने के लिए कुछ सावधानियों पर ध्यान देना चाहिए जो इस प्रकार है…
- जिनका वजन तेजी से बढ़ता है, उन लोगों को दूध और दूध से बने उत्पादों से परहेज करना चाहिए और साथ ही चावल का सेवन भी कम करना चाहिए। चावल में
- कार्ब्स बहुत ज्यादा होते हैं, जो शुगर और मोटापे दोनों को बढ़ाते हैं।
- दोपहर और रात के खाने के बीच में भूख लगने पर कुछ अच्छा खाना खाएं। इस समय फल या ड्राई फ्रूट ले सकते हैं।
- चिप्स, कैफीन और डिब्बाबंद उत्पादों का सेवन न करें।इसके अलावा, अपनी जीवनशैली में व्यायाम और टहलने को प्राथमिकता दें।
आईएएनएस के अनुसार
Consume these medicines daily to reduce obesity
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेष को कोर्ट में सफलता, कन्या को प्रतियोगी परीक्षा में जीत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Aug 05, 2026 | 12:15 AMभोजपुरी बवाल में मचा बवाल, बीच में शो छोड़कर चले गए पवन सिंह, निरहुआ हुए भावुक, तेज प्रताप यादव भी रह गए हैरान
Aug 04, 2026 | 11:38 PMजाग गई कांग्रेस…दिल्ली में MP संगठन को लेकर हुई बैठक, 6 जिला अध्यक्षों की छुट्टी तय; इन नेताओं पर गिरेगी गाज
Aug 04, 2026 | 11:29 PMक्या आपका भी मोबाइल मेट्रो में छूट गया है? वापस पाने के लिए जरूर अपनाएं यह आसान तरीका
Aug 04, 2026 | 11:11 PMमुंबई, पुणे और नागपुर को मिलेगा रफ्तार का नया पंख, राज्य में 2.80 लाख करोड़ की मेट्रो प्रोजेक्ट पर तेजी से काम
Aug 04, 2026 | 11:01 PMकहीं आपके शरीर में भी तो नहीं है प्रोटीन की कमी? ये 5 लक्षण बताते हैं बड़ा खतरा, जानिए बचाव का तरीका
Aug 04, 2026 | 11:00 PMयह तो बस कॉमेडी है, रिहा होने के बाद बोले उदयनिधि स्टालिन; तृषा कृष्णन विवाद में गिरफ्तार हुए थे DMK नेता
Aug 04, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM













