सर्दियों में गर्म पानी पीने के फायदे, (सौ.सोशल मीडिया) 
हेल्थ

ठंड के मौसम में खाली पेट गर्म पानी पीने के फ़ायदे कर देंगे हैरान, अच्छी सेहत के लिए जरूर पीएं

सर्दी में अगर आप नियमित गर्म पानी पीते हैं, तो शरीर अंदरूनी तौर पर गर्म रहेगा। गर्म पानी पीने से वजन कम होगा और इम्यूनिटी भी मजबूत होगी। ऐसे में जब भी आप सुबह उठिए तो एक ग्लास गर्म पानी जरूर पीजिये।

सीमा कुमारी

Warm Water In Winter: सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है। इस मौसम में अगर आप सर्दी-जुकाम गले की खराश सीने में होने वाली जकड़न से बचे रहना चाहते हैं तो इसके लिए ज्यादा कुछ नहीं बस गुनगुना पानी पीना शुरू कर दें। दिन भर में कम से कम 7 से 8 ग्लास पानी पिएं वो भी गुनगुना। आपको बता दें, रोज सुबह गर्म पानी पीना कई समस्याओं में आपके शरीर के लिए फायदेमंद हो सकता है। आईए जानते हैं इसके फायदों के बारे में -

जानिए सर्दियों में गर्म पानी पीने के फायदे-

गर्म पानी पीने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है

सर्दियों में गर्म पानी पीने के बहुत से फायदे होते हैं। इसमें से ही एक है कि ये ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करने में मदद करता है। दरअसल, सर्द मौसम की वजह से सुबह-सुबह हमारा ब्लड सर्कुलेशन धीमा होता है। ऐसे में जब भी आप सुबह उठिए तो एक ग्लास गर्म पानी जरूर पीजिये। इससे आपका ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा और आपका शरीर गर्म रहेगा।

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए पीएं गर्म पानी

ठंडी हवाओं की वजह से हमारी स्किन ड्राई हो जाती है। इसे दूर करने के लिए आप रोजाना गर्म पानी का सेवन करिए। दरअसल, गर्म पानी तुरंत ब्लड सर्कुलेशन बढ़ा देता है, जिससे बॉडी जल्द ही डिटॉक्स हो जाती है। इससे आपकी त्वचा और ग्लो करती है। इसलिए सुबह उठकर सबसे पहला काम आपको पानी गर्म करके पीना है।

साइनस से राहत दिलाता है गर्म पानी

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, साइनस की दिक्कत ठंड के मौसम में काफी बढ़ जाती है। दरअसल, बंद नाक और सिरदर्द की समस्या सर्दियों में कई दिनों तक बनी रहती है। इस परेशानी से निजात पाने के लिए आप रोजाना सुबह गर्म पानी पीजिये क्योंकि गर्म पानी साइनसाइटिस के लक्षणों को प्रभावी ढंग से कम करता है, जिससे आपको तुरंत राहत मिलेगी।

शरीर से सुस्ती को करें दूर

सर्दी के मौसम में रोजाना ही बिस्तर से निकलने का मन करता और सुबह से ही सुस्ती सी लगी रहती है। ऐसे में अगर आप रोजाना सुबह गर्म पानी पियेंगे तो इससे कम ब्लड सर्कुलेशन की वजह से हो रही सुस्ती भाग जाएगी। अगर आप सुबह फ्रेश दिखना चाहते हैं तो गर्म पानी का सेवन करके अपनी सुस्ती को दूर भगाइए।

शरीर को डिटॉक्सिफाई करता है गर्म पानी

सुबह उठते साथ ही खाली पेट गर्म पानी पीने से आपकी बॉडी डिटॉक्स होती है। जब आप सुबह पानी पीते हैं तो ये आपके शरीर में जमी सारी गंदगी को बाहर निकाल देता है। गर्म पानी पीने से न सिर्फ पेट साफ रहता है बल्कि इससे ब्लड भी साफ होता है।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत