एंटीबायोटिक्स (सौ.सोशल मीडिया)  
हेल्थ

दवा असरदार और सुरक्षित भी, एंटीबायोटिक्स लेते समय न भूलें ये 5 नियम, टलेगा साइड इफेक्ट का खतरा

Antibiotics Side Effects:स्वास्थ्य को वापस पाने के लिए हमें थोड़ा सक्रियता बढ़ाने की जरूरत होती है। इसके लिए आपको एंटीबायोटिक्स का सेवन करने के दौरान कुछ सावधानियों को बरतना चाहिए।

दीपिका पाल

Pros And Cons Of Antibiotics: आजकल छोटी से छोटी बीमारियों और दर्द के लिए आराम एंटीबायोटिक्स बन गया है। इसका सेवन हर कोई दर्द पर आसानी से कर लेते है। डॉक्टर को दिखाए बिना दवाई लेना गलत है लेकिन लोग अंधाधुंध इन दवाईयों का सेवन कर रहे है। एंटीबायोटिक्स का सेवन दर्द पर आराम देता है लेकिन कई बार बुरे बैक्टीरिया को खत्म करने के दौरान अच्छे बैक्टीरिया साफ हो जाते है। आंतों के माइक्रोबायोम पर यह प्रभाव अस्थायी होता है।

अगर स्वस्थ हैं तो आपके खुद ही रिकवर होने की संभावना रहती है। फिर भी, स्वास्थ्य को वापस पाने के लिए हमें थोड़ा सक्रियता बढ़ाने की जरूरत होती है। इसके लिए आपको एंटीबायोटिक्स का सेवन करने के दौरान कुछ सावधानियों को बरतना चाहिए।

किस तरह शरीर के लिए जरूरी है एंटीबायोटिक्स

यहां पर बात करें तो, एंटीबायोटिक्स आंतों में माइक्रोब्स पर प्रभाव डालते है। जंगल दोबारा उगता तो है, पर पहले की तरह वह विविधता भरा नहीं रह जाता। पहले खरपतवार जैसे पौधे ही उगते हैं। इसी तरह आंतों में अच्छे बैक्टीरिया बहुत मुश्किल से पनप पाते हैं। साथ ही ओरल एंटीबायोटिक्स की बात करें कि, इसके सेवन से एक साथ अच्छे बैक्टीरिया खत्म नहीं होते है। यहां पर कुछ अच्छे बैक्टीरिया पाचन नाल में चिपक जाते हैं, जहां एंटीबायोटिक का प्रभाव उतना नहीं होता। ऐसे में अच्छे और सेहत भरे खानपान से आंतों को फिर स्वस्थ बनाया जा सकता है। छोटे बच्चों, बुजुर्गों या जो लोग लंबे समय तक एंटीबायोटिक्स लेते हैं, उनमें यह प्रक्रिया अपेक्षाकृत धीमी होती है।

जानिए एंटीबायोटिक लेने के बाद क्या खाएं

अगर आप एंटीबायोटिक का सेवन करते है तो इसके बाद आपको शरीर की मजबूती के लिए संतुलित आहार या खाना लेना जरूरी होता है। आपको अपनी डाइट में फाइबर युक्त चीजें खाना चाहिए। इसे लेकर हेल्थ एक्सपर्ट बताते है कि, उम्र और जेंडर के आधार पर प्रतिदिन 21 से 38 ग्राम तक फाइबर का सेवन जरूरी है। प्याज, लहसुन, लीक, केले, शतावरी, आटिचोक, जई और फलियां इसके बेहतरीन स्रोत हैं। प्याज, लहसुन, लीक, केले, शतावरी, आटिचोक, ओट्स और फलियां इसके बेहतरीन स्रोत हैं।

दस्त, सूजन की बढ़ सकती है समस्याएं

एंटीबायोटिक्स की वजह से सेहत पर बुरा असर देखने के लिए मिलता है। यहां पर कई लोग एंटीबायोटिक्स लेने के बाद स्वास्थ की समस्याओं से जूझते नजर आते है। कई लोगों को एंटीबायोटिक्स के सेवन से दस्त, सूजन और ऐंठन की समस्या हो सकती है और हाइ-फाइबर खाद्य से गैस की समस्या और बढ़ सकती है। अगर दवाई लेने के दौरान अधिक सलाद या एक प्लेट सब्जी खाने में सहज नहीं हैं तो स्वास्थ्य बेहतर होने का थोड़ा इंतजार कर सकते हैं। दर्द या स्वास्थ्य की समस्याएं बढ़ रही है तो खाने में अदरक का सेवन करना चाहिए। इसके लिए आप ताजा अदरक चाय या पानी के साथ आसानी से ले सकते है।

बगैर पर्ची के दवा लेना जोखिम भरा, ड्रग्स कंट्रोलर ने चेतावनी जारी की; हो सकता है किडनी फेल

India CELAC Meeting: ग्लोबल साउथ के विकास में भारत की बड़ी भूमिका, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बताई आर्थिक ताकत

Bank Strike: 28 सितंबर से देशभर में 3 दिन की बैंक हड़ताल, पहले निपटा लें ये काम; सरकार ने बुलाई अहम बैठक

वैश्विक संकटों के बीच भारत का एजेंडा तय, सुधार और आतंकवाद पर रहेगा फोकस; UNGA में 26 सितंबर को संबोधन

IMD Rain Alert: बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन, ओडिशा-आंध्र समेत कई राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट