- Hindi News »
- Health »
- Taking Antibiotics Without A Doctors Advice Is Dangerous
क्या है एंटी माइक्रोबियल रेजिस्टेंस? बिना डॉक्टर की सलाह से एंटीबायोटिक लेना खतरनाक, जानिए
Antimicrobial Resistance Danger: स्टडी यह कहती है अगर हम एंटीबायोटिक्स का सेवन लगातार करते है तो साल 2050 तक कई संख्या में मौत हो सकती है।
- Written By: दीपिका पाल

एंटी माइक्रोबियल रेजिस्टेंस (सौ. सोशल मीडिया)
Antimicrobial Resistance: किसी भी छोटी बीमारी के लिए हम एंटीबायोटिक्स का सहारा ले लेते है। इन दवाईयों का सेवन करना सेहत के लिए भले ही राहत दे जाता है लेकिन एंटीबायोटिक दवाईयों का ज्यादा सेवन बड़ी गंभीर समस्या को बढ़ा सकती है। हर साल लोगों को विश्व स्वास्थ्य संगठन यानि WHO एंटी माइक्रोबियल रेजिस्टेंस यानि एएमआर के खतरे को लेकर चेतावनी देता है।
स्टडी यह कहती है अगर हम एंटीबायोटिक्स का सेवन लगातार करते है तो साल 2050 तक कई संख्या में मौत हो सकती है। अगर आप ज्यादा एंटीबायोटिक्स का सेवन कर लेते है तो यह लेख आपको पढ़ना चाहिए, जानना चाहिए कि, हम सेहत के साथ कैसे खेल रहे है।
पहले जानिए क्या है एंटी माइक्रोबियल रेजिस्टेंस?
इसे लेकर हेल्थ एक्सपर्ट बताते है कि, जब हमारे शरीर के बैक्टीरिया या वायरस इतने ज्यादा मजबूत हो जाएं कि उन पर दवाएं काम न करें तो इसे एंटी माइक्रोबियल रेजिस्टेंस कहा जाता है। सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं के लिए हम एंटीबायोटिक्स का सेवन तो कर लेते है लेकिन ज्यादा सेवन सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक साबित हो सकता है शायद यह बात आप नहीं जानते है।
सम्बंधित ख़बरें
Meditation Hacks: मेडिटेशन की वो 9 गुप्त मुद्राएं, जो चुटकियों में बढ़ा देंगी आपका कॉन्फिडेंस!
चंद्रपुर जिले में कुपोषण की स्थिति चिंताजनक, चिमूर तहसील में मिले सर्वाधिक 18 अति गंभीर कुपोषित बच्चे
Mental Health Tips: तनाव के बीच भी दिमाग रहेगा कूल, बस अपनी डाइट में शामिल करें ये विटामिन्स और मिनरल्स
आंखें चुराना या जरूरत से ज्यादा सफाई देना? जानें वे 7 लक्षण जो खोल देते हैं हर झूठ की पोल!
यहां पर विश्व स्वास्थ्य संगठन यानि WHO की रिपोर्ट की मानें तो, साल 2019 में 12.7 लाख लोगों की मौत सीधे तौर पर एंटी माइक्रोबियल रेजिस्टेंस के कारण हुई थी।वहीं 49.5 लाख मौतों में एंटीबायोटिक्स का सेवन ही ज्यादा पाया गया है। अगर हम ऐसे ही एंटीबायोटिक्स का सेवन करते है तो, जल्द ही साइलेंट पैन्डेमिक की चपेट में आ सकते है।
क्या है भारत में एंटीबायोटिक की स्थिति
यहां पर भारत में एंटीबायोटिक्स के सेवन के आंकड़े जान लें, तो हर साल यहां दवाई का अरबों डोज बढ़ता जा रहा है। इसे लेकर लैसेंट ई क्लिनिकल मेडिसिन में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार 83 प्रतिशत भारतीय रोगियों में मल्टी ड्रग रेजिस्टेंस ऑर्गनिज्म पाए गए हैं। इन मरीजों में एंटीबायोटिक का असर खत्म हो जाता है। इस स्टडी में बताया गया है कि, एंडोस्कोपिक प्रक्रियाओं से गुजरने वाले मरीजों में एमडीआरओ की मौजूदगी दूसरे देशों की तुलना में कहीं ज्यादा है. भारत में 83 प्रतिशत मरीजों में एमडीआरओ पाया गया है, जबकि इटली में 31.5 प्रतिशत अमेरिका में 20.1 प्रतिशत नीदरलैंड में 10.8 प्रतिशत मामलों में यह समस्या दिखी है। आंकड़ों से समझ सकते है कि, हम एंटीबायोटिक्स से शरीर को सुरक्षित नहीं रख रहे है बल्कि अपनी जान के लिए खतरा बना रहे है।
ये भी पढ़ें- मुंह में छालों से हैं परेशान? जानिए क्या है इसकी वजह और अपनाएं ये 5 असरदार घरेलू नुस्खे
जान लीजिए डॉक्टर की चेतावनी
यहां पर हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो, अगर हम सर्दी-जुकाम जैसी छोटी समस्याओं के लिए एंटीबायोटिक्स की जगह घरेलू नुस्खों का सहारा लेते है तो स्थिति कंट्रोल में आ सकती है। अगर सही समय पर कदम नहीं उठाया जाता है तो, स्थिति बिगड़ सकती है। इसके अलावा आप डॉक्टर को बिना दिखाएं एंटीबायोटिक्स का सेवन कर रहे है तो यह सेहत के लिए सही नहीं होता है।
Taking antibiotics without a doctors advice is dangerous
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गांव वालों से पिट चुका है अशोक खरात, 46 साल पहले भी महिला रिश्तेदार के साथ किया था घिनौना काम
Apr 08, 2026 | 04:09 PMनवभारत विशेष: अकोला जिले में 26 बच्चे गंभीर कुपोषित, अंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से मुक्ति के प्रयास जारी
Apr 08, 2026 | 04:08 PMरावण ज्यादा ज्ञानी था या भगवान राम? जवाब जानकर बदल जाएगी सोच
Apr 08, 2026 | 04:06 PMपहले गुजरातियों को बताया बेवकूफ, अब कांग्रेस अध्यक्ष ने मांगी माफी; BJP के आगे झूके मल्लिकार्जुन खरगे!
Apr 08, 2026 | 04:05 PM2014 का वो खौफनाक मंजर और अब रिहाई का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने रामपाल को इन शर्तों पर दी राहत; जानें पूरा मामला
Apr 08, 2026 | 03:58 PMAkshaya Tritiya Salt Buying: अक्षय तृतीया के दिन नमक खरीदने की परंपरा के पीछे की वजह जानिए
Apr 08, 2026 | 03:58 PMअर्जेंटीना दौरे के लिए Indian Women’s Hockey Team घोषित, स्टार खिलाड़ियों की हुई वापसी
Apr 08, 2026 | 03:57 PMवीडियो गैलरी

वंदे भारत में इंसानियत शर्मशार! खाने की शिकायत पर दिव्यांग बुजुर्ग को कैंटीन स्टाफ ने पीटा, VIDEO वायरल
Apr 07, 2026 | 09:58 PM
सतना के स्कूल में अतीक गैंग के नाम से धमकी, ₹1 लाख दो वरना बम से उड़ा देंगे; पोस्टर देख सहमे लोग- VIDEO
Apr 07, 2026 | 09:47 PM
अमेठी CHC की शर्मनाक तस्वीर, व्हीलचेयर न मिलने पर खुद को घसीटते हुए अस्पताल के अंदर गया मरीज; वीडियो वायरल
Apr 07, 2026 | 09:40 PM
सावधान! अकोला बस स्टैंड पर बिक रहा है ‘जहर’? नाले के पानी से नाश्ता बनाने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
Apr 07, 2026 | 09:33 PM
असम को बेच दिया! राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, अमेरिका-भारत डील को बताया देश के साथ धोखा
Apr 07, 2026 | 02:17 PM
इंदौर में दबंगई का वीडियो ! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Apr 06, 2026 | 10:12 PM














