जानिए अदरक के फायदे (सौ. सोशल मीडिया) 
हेल्थ

Health News: ऑटोइम्यून बीमारियों वाले मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद है ये औषधि, नए रिसर्च में हुआ खुलासा

अदरक में शरीर की सूजन से लेकर बीमारी के दर्द को कम करने के सारे गुण होते है। इसे हाल ही में आई रिसर्च ने साबित भी कर दिखाया है। रिसर्च ने अदरक को ऑटोइम्यून बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए काफी फायदेमंद माना है।

दीपिका पाल

 Ginger Benefits: हमारे दैनिक जीवन में ऐसी कई औषधियां है जिसका सेवन करने से बड़ी से बड़ी बीमारियों के खतरे कम होते है। इतना ही नहीं इन प्राकृतिक चीजों के सेवन से शरीर के सभी अंगों पर किसी ना किसी तरीके से फायदा पहुंचता है। इन खास औषधियों में से एक आज हम खास औषधि अदरक की बात कर रहे है।

अदरक में शरीर की सूजन से लेकर बीमारी के दर्द को कम करने के सारे गुण होते है। इसे हाल ही में आई रिसर्च ने साबित भी कर दिखाया है। रिसर्च ने अदरक को ऑटोइम्यून बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए काफी फायदेमंद माना है।

जानिए क्या कहती है रिसर्च की बात

आपको बताते चलें कि, अमेरिका के कोलोराडो स्कूल ऑफ मेडिसिन विश्वविद्यालय में मेडिसिन के एसोसिएट क्रिस्टन डेमोरुएल ने इस अदरक के फायदों के बारे में जानकारी दी है तो वहीं पर रिसर्च से निकली बातों को भी स्पष्ट किया है।अमेरिका के कोलोराडो स्कूल ऑफ मेडिसिन विश्वविद्यालय में मेडिसिन के एसोसिएट क्रिस्टन डेमोरुएल ने कहा, ''ऐसी बहुत सी बीमारियां हैं, जिनमें न्यूट्रोफिल असामान्य रूप से अति सक्रिय होते हैं।

हमने पाया कि अदरक नेटोसिस को रोकने में मदद कर सकता है. यह महत्वपूर्ण है क्योंकि यह एक प्राकृतिक पूरक है, जो कई अलग-अलग ऑटोइम्यून बीमारियों वाले लोगों के लिए सूजन और लक्षणों का इलाज करने में सहायक हो सकता है।" इसके अलावा एक्सपर्ट ने पाया कि हेल्थ वालंटियर्स द्वारा सात दिनों तक अदरक के पूरक के दैनिक सेवन (20 मिलीग्राम जिंजरोल्स/दिन) ने न्यूट्रोफिल के अंदर सीएएमपी नामक एक रसायन को बढ़ावा दिया है।

जानिए किस तरीके से मददगार है अदरक

आपको बताते चलें कि, अदरक को लेकर किए गए रिसर्च में यह भी स्पष्ट किया गया है कि, यह केवल स्वाद ही नहीं बढ़ाती सेहत को भी अच्छा करती है। अदरक के लाभों के बारे में ज्यादा सबूत प्रदान करना, जिसमें प्रत्यक्ष तंत्र भी शामिल है, जिससे अदरक न्यूट्रोफिल को प्रभावित करता है, स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं और मरीजों को इस बात पर चर्चा करने के लिए प्रोत्साहित करेगा कि क्या उनके उपचार योजना के हिस्से के रूप में अदरक लेना फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा रिसर्च में यह खुलासा किया गया कि, अदरक में उपचार कार्यक्रमों को पूरक करने की वास्तविक क्षमता हो सकती है. लक्ष्य लोगों के लक्षणों से राहत दिलाने में मदद के मामले में ज्यादा रणनीतिक और वैयक्तिकृत होना है।"

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें