anti cancer food  
हेल्थ

क्या खाने से कैंसर होगा कंट्रोल? कैंसर होने का खतरा कैसे होगा कम? जानिए क्या बोलता है आयर्वेुद

Ayurvedic Tip For Cancer: आयुर्वेद के अनुसार सही आहार और जीवनशैली से कैंसर का खतरा कम किया जा सकता है। जानिए कौन से खाने से शरीर स्वस्थ रहेगा और कैंसर से बचाव होगा।

सीमा कुमारी

Healthy Diet For Cancer: कैंसर जैसी घातक बीमारी की चपेट में आज हर उम्र के लोग आ रहे हैं। कैंसर के बढ़ते मामले चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। कैंसर का नाम सुनते ही रूह कांप जाती है, क्योंकि यह बीमारी जितनी खतरनाक है इसका इलाज उससे भी ज्यादा महंगा है।

लेकिन,आयुर्वेद में ऐसी कई चीजें हैं जो कैंसर से लड़ने में मदद कर सकती हैं। कैंसर जैसी बीमारी का एक मुख्य कारण आपकी कमजोर अग्नि और शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों का जमाव है। इसके लिए शरीर को डिटॉक्स करना सबसे ज्यादा जरूरी है। ऐसे में आइए जानते हैं आयुर्वेद में ऐसी कौन सी चीजें हैं जो कैंसर को कंट्रोल कर सकती हैं।

आयर्वेुद में कौन सी चीजें कैंसर को कंट्रोल कर सकती हैं

  • अश्वगंधा का सेवन

आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, अश्वगंधा का सेवन करने से कैंसर को कंट्रोल किया जा सकता है। अश्वगंधा एक रसायन है जिसके सेवन से कई लाभ होते हैं। अश्वगंधा के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है और अगर आपका कीमोथेरेपी सेशन चल रहा है तो उसकी थकान से भी जल्दी रिकवरी होती है। अगर आप नियमित अश्वगंधा का सेवन करते हैं तो आपका तनाव कम होता है और नींद भी अच्छी आती है।

  • गिलोय का करें सेवन

एक्सपर्ट्स बताते है कि, कैंसर को कंट्रोल करने के लिए अश्वगंधा के सेवन के अलावा गिलोय का सेवन भी बड़ा कारगर होता है। आयुर्वेद में गिलोय को अमृत कहा जाता है। इसमें मौजूद तत्व आपकी कोशिकाओं का पोषण करते हैं। इसके सेवन से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है और शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं, जिससे शरीर की शुद्धि होती है। कीमोथेरेपी में होने वाले रेडिएशन से जल्दी रिकवरी में गिलोय मदद करता है।

  • हल्दी का सेवन

आयुर्वेद में हल्दी को भीं बहुत फायदेमंद बताया गया है। इसमें मौजूद कर्क्यूमिन नामक तत्व आपके शरीर में मौजूद किसी भी सूजन को कम किया जा सकता है। यह आयुर्वेदिक जड़ी बूटी फ्री रेडिकल्स से आपकी कोशिकाओं की रक्षा करता है। इसके सेवन से कैंसर के दोबारा होने की संभावना कम हो जाती है।

  • तुलसी का सेवन

कैंसर को कंट्रोल करने के लिए तुलसी का सेवन भी किया जा सकता है। तुलसी में एंटी ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकते हैं। इसके नियमित सेवन से आपका फेफड़े साफ होते हैं और मानसिक रूप से आप मजबूत बनते हैं।

इन बातों का भी रखें ध्यान

आयुर्वेदिक औषधि की मदद से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाई जा सकती है और शरीर की थकान कम होती है। इससे न सिर्फ शारीरिक तनाव कम होता है बल्कि मानसिक तनाव कम करने में भी यह मदद करता है।

हालांकि आप इस बात का ध्यान रखें कि कैंसर एक भयंकर बीमारी है इसलिए डॉक्टर से संपर्क करना बहुत जरूरी है। आयुर्वेद का कोई भी साइड इफ़ेक्ट नहीं होता है लेकिन यह कैंसर का एकमात्र उपचार नहीं है।

BSP के ब्राह्मण चेहरे हुए बेगाने, 2027 में मायावती कैसे साधेंगी दलित-ब्राह्मण समीकरण?

हसीना को सौंपो, तभी आएंगे भारत! तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी शर्त, अगले महीने BRICS की बैठक

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...