आंखों के लिए जरूरी टिप्स (सौ.सोशल मीडिया) 
हेल्थ

सिर्फ आंखों की रोशनी बढ़ाने ही नहीं चश्मे का नंबर कम करते है ये नुस्खे, आज से ही अपनाएं

Eye Care Tips in Hindi: आंखों को स्वस्थ रखने के लिए जिस तरह से खानपान जरूरी होता है उस तरह ही हम कुछ घरेलु नुस्खे अपना सकते है जो आंखों की रोशनी को बेहतर बनाने के लिए काफी होते है।

दीपिका पाल

Eye Care Tips: हमारे शरीर के सबसे नाजुक अंगों में से एक आंखें होती है। आंखों का ख्याल रखना हमें बेहद जरूरी होता है नहीं तो कई तरह की समस्याएं बढ़ सकती है। पहले जहां पर बुजुर्गो को ही चश्मे लगते थे लेकिन आजकल बच्चे भी इसकी चपेट में आने लगे है। दरअसल लंबे समय तक स्क्रीन टाइम में बिताने की वजह से आंखों को नुकसान होता है। आंखों को स्वस्थ रखने के लिए जिस तरह से खानपान जरूरी होता है उस तरह ही हम कुछ घरेलु नुस्खे अपना सकते है जो आंखों की रोशनी को बेहतर बनाने के लिए काफी होते है।

आज हम आपको आयुर्वेद विशेषज्ञ आचार्य बालकृष्ण के घरेलू नुस्खों के बारे में बता रहे है जिसे अपनाकर आप आंखों को हेल्दी बना सकते है।

आंखों की सेहत के लिए अपनाएं ये जरूरी टिप्स

आंखों को स्वस्थ बनाएं रखने के लिए आप आयुर्वेद विशेषज्ञ आचार्य बालकृष्ण के इन हेल्दी और जरूरी टिप्स को अपना सकते है जो आपकी आंखों के लिए बेहतर होता है...

1- मुंह में पानी भरकर आंखों में छींटे मारना

इसके लिए आप रोज सुबह मुंह में ठंडा पानी भरकर आंखों पर छींटे मारें। यह आंखों के लिए बेहतर होता है। इस तरीके को अपनाने से आंखों की मांसपेशियों को मजबूत करता है। इसके अलावा स्क्रीन टाइम की थकान दूर होती है। ड्राई आई की समस्या को कम करने के लिए आंखों की नमी बनी रहती है। इस खास तरीके को आप रोज़ाना सुबह उठकर या ऑफिस में ब्रेक के दौरान भी अपना सकते हैं।

2- प्राणायाम से बढ़ाएं रोशनी

आप आंखों की रोशनी बढ़ाने और स्वस्थ रखने के लिए योग और प्राणायाम का तरीका अपना सकते है। यह शरीर के साथ ही आंखों को स्वस्थ रखने का काम करता है।अनुलोम-विलोम और भ्रामरी प्राणायाम करने से आंखों की नसों में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। नियमित प्राणायाम से मानसिक तनाव कम होता है, जो आंखों की कमजोरी दूर होती है आप 10 मिनट के लिए यह एक्सरसाइज कर सकते है।

3-आंवला का करें सेवन

आप रोजाना अपनी डाइट में आंवला को शामिल कर सकते है यह आंखों के लिए वरदान होता है। इस आंवले में विटामिन C भरपूर मात्रा में होता है, जो आंखों की सेहत को बेहतर रखता है। आंवले का नियमित सेवन से आंखों की रेटिना मजबूत होती है और मोतियाबिंद जैसी बीमारियों से बचाव होता है। आप आंवले को जूस, मुरब्बा या चूर्ण के रूप में ले सकते है। कहते है कि, बेहतर फायदे के लिए आंवला का रस खाली पेट लेना आवश्यक होता है।

4-सही खानपान और दिनचर्या का महत्व

आप अपनी डाइट को भी बेहतर बनाकर आंखों को स्वस्थ रख सकते है। कहते है कि, सही खानपान और जीवनशैली बेहतर रहने से आंखों की सेहत सही रहती है। इसके लिए आप डाइट में आप हरी पत्तेदार सब्जियां, गाजर, चुकंदर और अखरोट का सेवन करें। पर्याप्त मात्रा में नींद लें औऱ आंखों को स्वस्थ रखें।

कमर्शियल जहाज को निशाना बनाने का मुद्दा फिर UN में उठा, मनमाने दखल पर जताई चिंता; नाविकों की मौत पर सवाल

सरकारी नौकरी की ओर बढ़े कदम, 20वें रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे PM मोदी

Weather Update: राजस्थान से मानसून की विदाई के संकेत, अंडमान समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

इंस्टाग्राम के जरिए देश को बांटने की साजिश, ISIS के 9 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट में सनसनीखेज खुलासा

DUSU Election 2026: डूसू चुनाव का मतदान संपन्न, 20 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद; आज होगी मतगणना