Benefits Of Walking Every Day: आजकल फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल की बात हो तो रोजाना 10 हजार कदम चलने की बात सबसे ज्यादा सुनने को मिलती है। सोशल मीडिया से लेकर डॉक्टर और फिटनेस एक्सपर्ट्स तक, हर कोई इसे बेहतर स्वास्थ्य के लिए आसान फॉर्मूला मानते हैं। इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं। रोजाना 10 हजार कदम की सैर करने से वजन कंट्रोल रहता है, दिल मजबूत होता है और शरीर एक्टिव बना रहता है। लेकिन क्या सच में सिर्फ 10 हजार स्टेप्स चलना ही काफी है। कई रिसर्च से पता चलता है कि नियमित वॉकिंग शरीर और दिमाग दोनों के लिए फायदेमंद है, लेकिन इसका असर उम्र, लाइफस्टाइल और हेल्थ कंडीशन पर भी निर्भर करता है।
यदि आप रोजाना एक महीने तक 10,000 कदम चलने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। जब हमारा शरीर आराम की अवस्था में होता है, तब हार्ट रेट कम होता है। नियमित रूप से चलने से उच्च रक्तचाप का खतरा कम होता है और संपूर्ण हृदय स्वास्थ्य बेहतर होता है।
दैनिक तौर पर 10,000 कदम चलने से प्रतिदिन लगभग 300-500 कैलोरी बर्न होती हैं, यह आपके वॉकिंग स्पीड और शरीर के वजन पर निर्भर करता है। एक महीने लगातार 10 हजार कदम चलने की प्रैक्टिस करने से पेट और जांघों के आसपास की चर्बी को काफी हद तक कम किया जा सकता है। वेट लॉस करने वालों के लिए यह एक अच्छी शुरुआत हो सकता हैं।
नियमित रूप से चलने से एंडोर्फिन हार्मोन बढ़ते हैं और स्ट्रेस हार्मोन कम होते हैं। कुछ ही हफ्तों में, अधिकांश लोग बेहतर मूड, अच्छा फोकस और कम चिंता का अनुभव करते हैं। रोजाना चलने से यह एक नेचुरल मेंटल डिटॉक्स की तरह काम करता है।
लगातार वॉक करने से पैरों की मांसपेशियां और कूल्हे व कमर की मांसपेशियां मजबूत होती है। महिलाओं के लोअर एबडोमेन को मजबूत करने के लिए यह एक बेहतर तरीका है। चलने से जोड़ों में चिकनाई आती है, जिससे अकड़न कम होती है। इससे बेहतर संतुलन, बेहतर शारीरिक मुद्रा और कमर दर्द में कमी आती है।
रोजाना नियमित रूप से चलने से नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है। इससे अच्छी, गहरी और आरामदायक नींद आती है। कई लोग बताते हैं कि तनाव कम होने और शारीरिक गतिविधि बढ़ने से उन्हें जल्दी नींद आ जाती है और उनका स्लीप साइकिल बेहतर हो जाता है।
चलने से थकान की बजाय, आपके शरीर को ऊर्जा मिलती है। रोजाना 10,000 कदम चलने के बाद, आप संभवतः अधिक ऊर्जावान, बेहतर प्रोडक्टिविटी और दोपहर की थकान में कमी महसूस करेंगे।
नियमित व्यायाम पाचन क्रिया को सुचारू और चयापचय को सक्रिय रखता है। इससे आपको पेट फूलने की समस्या कम होगी, कब्ज की समस्या कम होगी और आंतों का समग्र कार्य बेहतर होगा।
हालांकि अकेले चलने से हर किसी का वजन तुरंत कम नहीं होता, लेकिन इसके शारीरिक और मानसिक लाभ जरूर मिलते हैं। एक महीने में 10,000 कदम चलने से अनुशासन बढ़ता है, स्वास्थ्य बेहतर होता है और लॉन्ग टाइम फिटनेस में मदद मिलती है।