Ayurvedic Treatment For Eyes: आज के समय में लंबे समय तक मोबाइल, कंप्यूटर और टीवी स्क्रीन देखने की वजह से आंखें जल्दी थक जाती हैं और दृष्टि कमजोर होने लगती है। ऐसे में आयुर्वेद के सरल और नेचुरल उपाय आपकी आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। ये तरीके सिर्फ आंखों को आराम नहीं देते, बल्कि उन्हें लंबे समय तक स्वस्थ बनाए रखने में भी मदद करते हैं।
आंखों में जलन होने पर आप ऑर्गेनिक गुलाब जल का उपयोग कर सकते हैं। गुलाब जल की दो-दो बूंदें अपनी दोनों आंखों में डालकर 10 मिनट तक आंखों को बंद करके लेट जाएं। ऐसा करने से आंखों में गई धूल-मिट्टी साफ हो जाएगी और जलन भी कम हो जाएगी।
आंखों में घी डालना या नाक में घी डालना आंखों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। घी आंखों के जलयोजन स्तर को बनाए रखने और ड्राई आई सिंड्रोम की समस्या को ठीक करने में मदद करता है। इसलिए आंखों को स्वस्थ रखने के लिए आप हमेशा गाय के शुद्ध घी का इस्तेमाल करें।
आयुर्वेद के अनुसार त्रिफला आंखों से जुड़ी समस्याओं, जैसे- आई फ्लू, आई इंफेक्शन, आंखों में जलन, दर्द और रेडनेस को कम करने में मदद कर सकता है। त्रिफला को खाने के साथ आप इसका उपयोग आंखों को धोने के रूप में भी कर सकते हैं। एक चम्मच त्रिफला चूर्ण को रात भर 1 गिलास पानी में भिगो कर रख दें। सुबह इसे 21 बार मोड़कर बारीक कपड़े या कॉफी फिल्टर से छान लें। इस बात का ख्याल रखें कि त्रिफला का कोई भी कण पानी में न रह जाएं। जब पानी से त्रिफला पूरी तरह अलग हो जाए, तो इस पानी से अपनी आंखों को धो लें।
आंखों को स्वस्थ रखने के लिए आप 20-20-20- नियम का पालन कर सकते हैं। इसमें आपको आखों की थकान और तनाव कम करने के लिए हर 20 मिनट में 20 फीट दूर किसी चीज को 20 सेकंड तक देखना होता है।
आंखों को आरम देने के लिए आप आई एक्सरसाइज कर सकते हैं। जिसमें आंखों को चारों ओर घुमाते हुए देखना होता है। आंखों से बगल में, ऊपर और नीचे देखना, और प्रतिदिन 10 मिनट तक आंखों को क्लॉकवाइज और काउंटर क्लॉकवाइज दिशा में घुमाना चाहिए।
त्राटक का मूल रूप से मतलब है किसी चीज जैसे- दीपक या बिंदू को दूर से ध्यान लगाकर देखना। यह आंखों की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है और आपकी याददाश्त में भी सुधार करता है। इसके लिए एक मोमबत्ती को जलाकर आंखों के लेवल में रखते हैं और बिना पलक झपकाए मोमबत्ती की ओर देखें। ऐसा तब तक करना है, जब तक आंखों से पानी न निकलने लगे।
मोबाइल फोन या अन्य गैजेट्स के इस्तेमाल से आंखों पर ज्यादा दबाव पड़ता है। इस नुकसान से आंखों को बचाने के लिए अपने फोन और अन्य गैजेट के ब्लू लाइट फिल्टर को ऑन करें।