रिलैक्सिंग ब्रीदिंग एक्सरसाइज करते व्यक्ति (सौ. फ्रीपिक) 
हेल्थ

Health Alert: तनाव को कम करने के लिए बस 5 मिनट करें ये काम, जो टाल सकता है बड़ा खतरा!

Stress Control Natural Ways: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव एक आम समस्या बन चुका है जो धीरे-धीरे कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। इसे कम करने के लिए आप एक आसान तरीका अपना सकते हैं।

प्रीति शर्मा

Deep Breathing Benefits: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में गैजेट्स की लत और अनियमित खानपान हमें मानसिक रूप से बीमार बना रहे हैं। तनाव, चिंता और एंग्जाइटी अब घर-घर की कहानी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक साधारण तरीके से आप इस मेंटल ट्रैप से बाहर निकाल सकती है।

आधुनिक जीवनशैली में हम अपनी बुनियादी जरूरतों को भूलते जा रहे हैं। नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) ने हाल ही में चेतावनी दी है कि गैजेट्स पर बढ़ती निर्भरता और अव्यवस्थित दिनचर्या हमारे नर्वस सिस्टम को भारी नुकसान पहुंचा रही है। ऐसे में डीप ब्रीदिंग या गहरी सांस लेना कोई विकल्प नहीं बल्कि आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत बन गया है।

सांसों का खेल और मानसिक सेहत

एनएचएम के अनुसार गहरी सांस लेना केवल ऑक्सीजन लेने की प्रक्रिया नहीं है बल्कि यह आपके दिमाग को रीबूट करने का सबसे प्रभावी तरीका है। जब हम तनाव में होते हैं तो हमारी सांसें उथली हो जाती हैं। जिससे दिमाग को खतरे का संकेत मिलता है। इसके विपरीत रोजाना सिर्फ 5 मिनट की गहरी सांस आपके हृदय की धड़कन को संतुलित करती है और एकाग्रता को कई गुना बढ़ा देती है।

गहरी सांस लेने के 5 बड़े फायदे

तनाव और एंग्जाइटी से मुक्ति: यह शरीर में कोर्टिसोल (स्ट्रेस हार्मोन) के स्तर को कम कर घबराहट से तुरंत राहत दिलाता है।

बेहतर नींद और पॉजिटिव मूड: नियमित अभ्यास से रात में नींद की क्वालिटी सुधरती है और आप सुबह फ्रेश महसूस करते हैं।

ब्लड प्रेशर पर नियंत्रण: यह रक्तचाप को संतुलित रखता है और मांसपेशियों के खिंचाव को कम करता है।

एनर्जी लेवल में इजाफा: शरीर में ऑक्सीजन की बेहतर सप्लाई आपको पूरे दिन ऊर्जावान बनाए रखती है।

हृदय स्वास्थ्य: यह हृदय गति को स्थिर कर दिल की बीमारियों के जोखिम को कम करता है।

कैसे करें सही अभ्यास

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक डीप ब्रीदिंग कहीं भी की जा सकती है चाहे आप ऑफिस में हों या सफर में।

  • सबसे पहले शांत बैठें और नाक से धीरे-धीरे गहरी सांस लें।
  • सांस लेते समय अपना पेट फुलाएं।
  • सांस लेते समय मन में 4 तक गिनें, फिर उसे कुछ पल रोकें।
  • अब मुंह से धीरे-धीरे सांस छोड़ते समय 6 से 8 तक की गिनती करें।

स्ट्रेचर पर लेटे दिखे कैप्टन स्मित मच्छार, फ्लाईदुबई हमले के बाद पहला VIDEO

गुजरात कर रहा क्लेम तो महाराष्ट्र बोल रहा मुंबई का पुत्र, आखिर कहां से हैं कैप्टन स्मित मच्छार?

ज्ञानेश कुमार पर बवाल के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी का VRS, आरएस गोपालन ने बताई इस्तीफे की वजह

कुमाऊं में भीषण भूस्खलन, भरभराकर गिरा पहाड़, उत्तराखंड के 7 पर्वतीय जिलों में बारिश का अलर्ट

भारत के लिए अक्टूबर कूटनीति का व्यस्त महीना, जानें कौन-सी तारीखें हैं बेहद खास