आयुर्वेद में छिपा मोटापे से निपटने का राज (सौ. सोशल मीडिया) 
हेल्थ

आयुर्वेद में छिपा मोटापे से निपटने का राज, इन औषधियों का रोजाना करें सेवन, मिलेगा फायदा

Healthy Tips For obesity: मोटापे से ग्रसित होने पर हाई बीपी, दिल की बीमारी, हड्डियों का कमजोर होना, थायरॉयड और डायबटीज जैसी बीमारियां जन्म लेती हैं, लेकिन आयुर्वेद में मोटापे से बचने के लिए उपाय है।

दीपिका पाल

Ayurvedic Herbs For Health: दुनिया में कई हेल्थ समस्याएं बढ़ने लगी है इसमें मोटापा सबसे बड़ी समस्या है। बढ़ता मोटापा शरीर में कई बीमारियों की वजह होता है और नजरअंदाज करने पर शरीर जानलेवा बीमारियों का शिकार हो जाता है। मोटापा की समस्या से निपटने के लिए दुनियाभर में प्रयास जारी है। वहीं पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोटापे के खिलाफ लोगों को जागरुक कर रहे हैं, क्योंकि बढ़ता वजन अच्छे स्वास्थ्य की निशानी नहीं होता है।

मोटापे से ग्रसित होने पर हाई बीपी, दिल की बीमारी, हड्डियों का कमजोर होना, थायरॉयड और डायबटीज जैसी बीमारियां जन्म लेती हैं, लेकिन आयुर्वेद में मोटापे से बचने के लिए बेहतरीन उपाय दिए गए हैं।

जानिए आयुर्वेद में मोटापा को कम करने के उपाय

कहते है कि, आयुर्वेद में कफ मोटापे का नाता कफ दोष से जुड़ा होता है। इसमें शरीर में कफ दोष होने की वजह से शरीर में वसा जमा होने लगता है और धीरे-धीरे शरीर मोटा होने लगता है। मोटापे से बचने के लिए आयुर्वेद में कई औषधीय पौधों के बारे में बताया गया है। इन औषधियों में त्रिफला, ब्राह्मी, गार्सिनिया कैंबोगिया, कलौंजी, करी पत्तियां, हल्दी, पुदीना, मेथी, अदरक, दालचीनी और काली मिर्च को शामिल किया गया है जो वजन को कम करने के लिए भूमिका निभाते है।

1- त्रिफला पेट के लिए बहुत अच्छा होता है। रात के समय अगर त्रिफला के चूर्ण को गर्म पानी के साथ लिया जाए तो ये वजन कम करने में मदद करता है। त्रिफला चूर्ण पाचन तंत्र को सही करता है और खाने के सारे गुणों को अवशोषित करता है।

2-दालचीनी और मेथी दोनों ही चयापचय (मेटाबॉलिज्म) को दुरुस्त करते हैं और ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करते हैं। इसके लिए दालचीनी और मेथी को रात में भिगोकर उसका सेवन किया जा सकता है।

3-कलौजीं की मेटाबॉलिज्म को सही तरीके से काम करने में मदद करती है जिससे भूख नहीं लगती है और शरीर में ज्यादा वसा इकट्ठा नहीं होती।

इन सावधानियों को जरूर बरतें

मोटापा की समस्या को बढ़ने से रोकने के लिए कुछ सावधानियों पर ध्यान देना चाहिए जो इस प्रकार है...

  • जिनका वजन तेजी से बढ़ता है, उन लोगों को दूध और दूध से बने उत्पादों से परहेज करना चाहिए और साथ ही चावल का सेवन भी कम करना चाहिए। चावल में
  • कार्ब्स बहुत ज्यादा होते हैं, जो शुगर और मोटापे दोनों को बढ़ाते हैं।
  • दोपहर और रात के खाने के बीच में भूख लगने पर कुछ अच्छा खाना खाएं। इस समय फल या ड्राई फ्रूट ले सकते हैं।
  • चिप्स, कैफीन और डिब्बाबंद उत्पादों का सेवन न करें।इसके अलावा, अपनी जीवनशैली में व्यायाम और टहलने को प्राथमिकता दें।

आईएएनएस के अनुसार

कमर्शियल जहाज को निशाना बनाने का मुद्दा फिर UN में उठा, मनमाने दखल पर जताई चिंता; नाविकों की मौत पर सवाल

सरकारी नौकरी की ओर बढ़े कदम, 20वें रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे PM मोदी

Weather Update: राजस्थान से मानसून की विदाई के संकेत, अंडमान समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

इंस्टाग्राम के जरिए देश को बांटने की साजिश, ISIS के 9 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट में सनसनीखेज खुलासा

DUSU Election 2026: डूसू चुनाव का मतदान संपन्न, 20 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद; आज होगी मतगणना