अखरोट और कोलेस्ट्रॉल की तस्वीर (सौ. फ्रीपिक) 
हेल्थ

नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल मक्खन की तरह पिघलेगा! बस जान लें अखरोट खाने का ये सही तरीका

Best Way to Eat Walnut: आजकल की खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खानपान की वजह से नसों में कोलेस्ट्रॉल जमने की समस्या तेजी से बढ़ रही है जो दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ा सकती है। ऐसे में अखरोट फायदेमंद है।

प्रीति शर्मा

Heart Health Tips: आजकल की खराब जीवनशैली और खान-पान के कारण कम उम्र में ही लोग हाई कोलेस्ट्रॉल और हार्ट अटैक जैसी समस्याओं का शिकार हो रहे हैं। लेकिन आपके किचन में मौजूद एक सुपरफूड इसका रामबाण इलाज हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार अखरोट न केवल दिमाग तेज करता है बल्कि यह दिल की नसों के लिए क्लीनर का काम भी करता है।

नसों के ब्लॉक होने से बचाता है अखरोट नसों में जमा होने वाला एलडीएल (LDL) यानी गंदा कोलेस्ट्रॉल हार्ट अटैक और स्ट्रोक का सबसे बड़ा कारण है। अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये तत्व रक्त वाहिकाओं में जमा फैट को कम करने और खून के संचार को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

क्या है अखरोट खाने का सही तरीका

ज्यादातर लोग सूखे अखरोट का सेवन करते हैं लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि अगर आप भिगोए हुए अखरोट खाते हैं तो इसका असर दोगुना हो जाता है।

भिगोने का फायदा

रात भर अखरोट को पानी में भिगोकर रखने से उसमें मौजूद फाइटिक एसिड कम हो जाता है जिससे शरीर इसके पोषक तत्वों को बेहतर तरीके से अवशोषित कर पाता है। साथ ही इसकी तासीर भी संतुलित हो जाती है।

खाली पेट सेवन

सुबह खाली पेट भिगोए हुए अखरोट खाने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और कोलेस्ट्रॉल कम करने की प्रक्रिया तेज हो जाती है।

दिन में कितने अखरोट खाना है सही?

किसी भी चीज की अति नुकसानदायक हो सकती है। रिपोर्ट के अनुसार एक स्वस्थ व्यक्ति को दिन में 2 से 3 अखरोट (पूरे गिरी) का सेवन करना चाहिए। इसमें मौजूद फाइबर आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखता है जिससे वजन घटाने में भी मदद मिलती है।

हार्ट अटैक के खतरे को कैसे करता है कम

अखरोट नसों के लचीलेपन को बनाए रखता है और इन्फ्लेमेशन (सूजन) को कम करता है। इसके नियमित सेवन से गुड कोलेस्ट्रॉल (HDL) बढ़ता है और बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर गिरता है। जब नसों में रक्त का प्रवाह सही रहता है तो हृदय पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता जिससे हार्ट अटैक का जोखिम काफी हद तक कम हो जाता है।

कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना केवल दवाइयों के हाथ में नहीं है बल्कि आपकी छोटी-छोटी आदतें भी बड़ा बदलाव ला सकती हैं। आज ही अपनी डाइट में अखरोट को शामिल करें और अपने दिल को सुरक्षित रखें।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दिए गए सुझाव केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए डॉक्टर से सलाह जरूर लें। नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस