उबले केले के पानी पीने के फायदे  
हेल्थ

उबले केले के पानी की ताक़त और खासियत जानकर हो जाएंगे हैरान, जानिए इससे सेहत को होने वाले फ़ायदे

उबले केले का पानी स्वास्थ्य के लिए एक प्राकृतिक और प्रभावी उपाय है। यह नींद में सुधार, तनाव को कम करने, और पाचन तंत्र को मजबूत करने में सहायक है। इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करके आप बेहतर स्वास्थ्य पा सकते हैं।

सीमा कुमारी

Boiled Banana: केला कई लोगों का पसंदीदा फल होता है। इसे खाने से सेहत को ढेरों फायदे मिलते हैं। इसमें कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो कई समस्याओं से राहत पहुंचाते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, केले को रोजाना डाइट में शामिल करने से कई सारे हेल्थ बेनिफिट्स मिलते हैं।

क्या आपने कभी केले को उबालकर खाने का सोचा है, अगर नहीं तो अब सोच लेना चाहिए। केला और उसका पानी पोषण से भरपूर होते हैं, और इसे रात को साने से पहले पीने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिल सकते हैं।

यह नुस्खा विशेष रूप से उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो नींद से संबंधित समस्याओं, पाचन, या तनाव से जूझ रहे हैं। आइए इसके फायदे और इसके उपयोग के बारे में जानते हैं।

उबले केले के पानी पीने के फायदे

अच्छी नींद के लिए फायदेमंद

केले में मौजूद मैग्नीशियम और पोटैशियम मांसपेशियों को आराम देते हैं और बेहतर नींद में मदद करते हैं। यह शरीर में मेलाटोनिन के स्तर को बढ़ाकर नींद की गुणवत्ता को सुधारता है।

इम्यूनिटी को मजबूत करता है

केले में विटामिन B6 और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।

पाचन को बेहतर बनाता है

केले का पानी पाचन तंत्र को दुरस्त करता है और कब्ज को दूर करने में मदद करता है। फाइबर युक्त यह पेय आंतों की सेहत में सुधार करता है।

त्वचा में चमक लाता है

केले का पानी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो त्वचा को चमकदार और हेल्दी बनाता है।

ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है

पोटैशियम रक्तचाप को संतुलित करने और दिल की सेहत में सुधार करने में सहायक है।

जानिए उबले केले का पानी बनाने की विधि

एक पके हुए केले को धोकर छिलके के साथ टुकड़ों में काट लें।

फिर एक पैन में पानी लें और उसमें कटे केले डालें।

इसे 10-15 मिनट तक उबालें। पानी को छान लें और इसे हल्का ठंडा होने दें।

स्वाद के लिए शहद या दालचीनी मिला सकते हैं।

रात को सोने से 30 मिनट पहले इस पानी का सेवन करें। अधिकतम लाभ पाने के लिए इसे रोज़ाना पीने की आदत बनाएं। यदि आप किसी स्वास्थ्य समस्या से पीड़ित हैं, तो इसे पीने से पहले डॉक्टर से परामर्श लें।

उबले केले का पानी स्वास्थ्य के लिए एक प्राकृतिक और प्रभावी उपाय है। यह नींद में सुधार, तनाव को कम करने, और पाचन तंत्र को मजबूत करने में सहायक है। इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करके आप बेहतर स्वास्थ्य पा सकते हैं।

दिल्ली में जुटे भारत-जापान के रक्षा मंत्री; जानें राजनाथ सिंह और शिंजिरो कोइजुमी की बैठक के बड़े एजेंडे

आज की ताजा खबर 20 अगस्त LIVE: भारी बारिश के बाद दिल्ली-एयरपोर्ट रोड और द्वारका अंडरपास में भरा पानी

NEET-JPSC के बाद हिमाचल में बवाल! शिमला की सड़कों पर उतरे हजारों छात्र, HPU के खिलाफ खोला मोर्चा, देखें VIDEO

चेन्नई पहुंचे अमित शाह, आज दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की करेंगे अध्यक्षता, 5 राज्यों के CM होंगे शामिल

राष्ट्रीय अक्षय ऊर्जा दिवस 2026: CM भजनलाल शर्मा और केशव प्रसाद मौर्य दिया हरित ऊर्जा अपनाने का संदेश