आज की ताजा खबर 20 अगस्त LIVE: भारी बारिश के बाद दिल्ली-एयरपोर्ट रोड और द्वारका अंडरपास में भरा पानी

Aaj Ki Taza Khabar LIVE: दिल्ली में सुबह तेज बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। दिल्ली-एयरपोर्ट रोड और द्वारका अंडरपास पर पानी भरने से यातायात प्रभावित हुआ और यात्री परेशान।
Breaking News Today LIVE
आज की ताजा खबरडिजाइन फोटो

Breaking News Today LIVE: दक्षिण दिल्ली समेत राजधानी के कई इलाकों में सुबह-सुबह झमाझम बारिश हुई। जनपथ, चाणक्यपुरी और अन्य क्षेत्रों में भी बारिश का असर देखने को मिला। भारी बारिश के बाद दिल्ली-एयरपोर्ट रोड और द्वारका अंडरपास पर जलजमाव हो गया। राव तुलाराम मार्ग पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। देश दुनिया की तमाम लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए नवभारत लाइव के साथ…

मणिपुर में 22 अगस्त तक स्कूल-कॉलेज बंद, सरकार का फैसला

मणिपुर सरकार ने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए 20 से 22 अगस्त 2026 तक सभी स्कूलों और विश्वविद्यालयों को बंद रखने का फैसला किया है। सरकार के आदेश के बाद तीन दिनों तक शैक्षणिक संस्थानों में कक्षाएं संचालित नहीं होंगी।

दिल्ली में भारी बारिश, एयरपोर्ट रोड और द्वारका अंडरपास जलमग्न

दिल्ली में सुबह हुई तेज बारिश के बाद कई इलाकों में जलजमाव हो गया। जनपथ, चाणक्यपुरी और दक्षिण दिल्ली में बारिश से यातायात प्रभावित रहा। दिल्ली-एयरपोर्ट रोड और द्वारका अंडरपास पर पानी भरने से यात्रियों को परेशानी हुई।

Navbharat Live
navbharatlive.com