राष्ट्रीय अक्षय ऊर्जा दिवस 2026: CM भजनलाल शर्मा और केशव प्रसाद मौर्य दिया हरित ऊर्जा अपनाने का संदेश

Renewable Energy Day: Akshay Urja Diwas पर CM भजनलाल शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य समेत नेताओं ने देशवासियों को बधाई दी। नेताओं ने हरित भविष्य और आत्मनिर्भर भारत के लिए स्वच्छ ऊर्जा अपनाने का आह्वान किया।
Solar panels and wind turbines representing renewable energy infrastructure
सांकेतिक फोटो सोर्स- IANS
Updated on

National Renewable Energy Day 2026: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, 'राष्ट्रीय अक्षय ऊर्जा दिवस हमें प्रकृति के अनुकूल ऊर्जा स्रोतों को अपनाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ पर्यावरण सुरक्षित रखने का संदेश देता है। आइए इस अवसर पर स्वच्छ, सुरक्षित और सतत ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने का संकल्प लें।'

राजस्थान सरकार की ओर से सोशल मीडिया पर लिखा गया, 'अक्षय ऊर्जा दिवस के अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। राजस्थान 50,000 मेगावाट से अधिक की अक्षय ऊर्जा क्षमता के साथ देश में दूसरे स्थान पर है। आइए, स्वच्छ ऊर्जा को अपनाकर स्वच्छ, हरित एवं सशक्त राजस्थान के निर्माण में सहभागी बनें।'

पंकज चौधरी और केशव मौर्य ने दी शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'सूर्य की शक्ति, स्वच्छ ऊर्जा का आधार, हरित भविष्य की ओर बढ़ता भारत। ‘अक्षय ऊर्जा दिवस’ पर आइए, प्राकृतिक एवं नवीकरणीय ऊर्जा को अपनाने और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देने का संकल्प लें।'

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, 'हरित ऊर्जा, हरित भविष्य। समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को अक्षय ऊर्जा दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।' उन्होंने लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत स्वच्छ और अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में तेज गति से आगे बढ़ रहा है। सौर एवं अन्य नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा देकर देश ऊर्जा आत्मनिर्भरता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है।

केशव मौर्य ने लिखा, 'आइए, अक्षय ऊर्जा के अधिकाधिक उपयोग, ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार को अपने जीवन का हिस्सा बनाकर स्वच्छ, हरित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहभागी बनें।'

Solar panels and wind turbines representing renewable energy infrastructure
बिहार को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा! नेपाल सीमा तक कनेक्टिविटी होगी सुपरफास्ट, 4-लेन प्रोजक्ट को मिली मंजूरी

बिहार भाजपा ने प्रदूषण रहित वातावरण का लिया संकल्प

बिहार भाजपा की ओर से सोशल मीडिया पर लिखा गया, 'आइए, अक्षय ऊर्जा दिवस पर हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि देश का वातावरण प्रदूषण रहित बनाएंगे एवं ऊर्जा के अक्षय स्रोतों का उपयोग करेंगे।'

बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, 'अक्षय ऊर्जा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आइए, इस अवसर पर हम सभी संकल्प लें कि पर्यावरण को प्रदूषणमुक्त बनाने के साथ-साथ ऊर्जा के अक्षय स्रोतों के अधिकाधिक उपयोग को बढ़ावा देंगे। स्वच्छ पर्यावरण और सतत ऊर्जा ही विकसित एवं समृद्ध भारत की आधारशिला है।'

Solar panels and wind turbines representing renewable energy infrastructure
दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत, कई लोग घायल

लाल सिंह आर्य ने बताया हरित ऊर्जा को भविष्य का आधार

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, "हरित ऊर्जा, हरित भविष्य! समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को अक्षय ऊर्जा दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत स्वच्छ और अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में तेज गति से आगे बढ़ रहा है। सौर एवं अन्य नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा देकर देश ऊर्जा आत्मनिर्भरता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है।"

लाल सिंह आर्य ने आगे लिखा, 'आइए, अक्षय ऊर्जा के अधिकाधिक उपयोग, ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार को अपने जीवन का हिस्सा बनाकर स्वच्छ, हरित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहभागी बनें।'

-IANS

Navbharat Live
navbharatlive.com