आज से ही अपनाएं हेल्दी हैबिट्स (सौ. सोशल मीडिया) 
हेल्थ

आज से ही अपने रूटीन में अपनाएं ये हेल्दी हैबिट्स, उम्र से ज्यादा नहीं बढ़ेगी महिलाओं की उम्र

Healthy Habits of Aging: आज हम आपको बढ़ती उम्र की समस्या के लिए कुछ हेल्दी आदतों के बारे में जानकारी देंगे जिनका पालन करने से आपको फायदा मिलता है।

दीपिका पाल

Healthy Tips in Hindi: भागदौड़ जिंदगी में अनियमित जीवनशैली और गलत खानपान का फार्मूला हर कोई अपना रहे है। इस फार्मूले का सीधा असर हमारे शरीर और सेहत पर पड़ता है। कुछ बीमारियों का पता हमें गंभीर लक्षण सामने आने के बाद ही देखने के लिए मिलता है। वक्त से पहले आजकल युवाओं की उम्र, अपनी उम्र से ज्यादा नजर आती है इसका सबसे ज्यादा असर महिलाओं में नजर आता है। महिलाओं को बढ़ती उम्र के साथ, कम उम्र में ही झुर्रियां, ड्राय स्किन, बालों का झड़ना और थकान जैसी प्रॉब्लम्स हो जाती है।

इन समस्याओं के लिए जिस तरह से हमारा खानपान होता है तो वहीं पर कुछ आदतें भी जिम्मेदार होती है। आज हम आपको कुछ हेल्दी आदतों के बारे में जानकारी देंगे जिनका पालन करने से आपको फायदा मिलता है। इसके बारे में एक स्टडी में भी जिक्र किया गया है।

जानिए क्या कहती है रिसर्च

हाल ही में T.H. Chan School of Public Health और University of Copenhagen द्वारा किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि, जो महिलाएं प्लांट बेस्ट फूड या पौधों पर आधारित आहार का सेवन करते है तो सेहत पर इसका अच्छा असर होता है। इन प्लांट बेस्ट डाइट में फल, सब्जियां, साबुत अनाज, नट्स आदि शामिल होते है। इस प्रकार की डाइट लने स्वस्थ उम्र बढ़ने की संभावना अधिक होती है। बताया जा रहा है कि, स्टडी का निष्कर्ष पता करने के लिए इस अध्ययन में 105,000 से अधिक प्रतिभागियों के डेटा का जांच किया गया और यह निष्कर्ष निकाला गया कि ऐसे आहार से 70 वर्ष की आयु तक प्रमुख पुरानी बीमारियों से मुक्त रहने की संभावना 86 प्रतिशत तक बढ़ जाती है।

इन हेल्दी हैबिट्स को अपनाएं

आप स्वस्थ जीवन और उम्र बढ़ने की समस्या से बचने के लिए कुछ हेल्दी हैबिट्स अपना सकते है, जो इस प्रकार है...

1- आप अगर रोजाना फास्ट फूड, जंक फूड या ऑयली खाना लेते है तो यह आपकी सेहत के लिए नुकसान करता है। इसके अलावा एक्स्ट्रा फैट भी बढ़ाता है, और स्किन की इलास्टिसिटी कम हो जाती है। आप डाइट में हरी सब्जियां, फ्रूट्स, साबुत अनाज और प्रोटीन वाले फूड को शामिल करें। इन चीजों को लेने से सेहत को फायदा होता है।

2- महिलाओं की जिंदगी घर और परिवार में सिमट कर ही रह जाती है। इन समस्याओं की वजह से तनाव और अवसाद की स्थिति बनती है। कहते हैं अगर आप 7-8 घंटे से कम नींद लेते है तो आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इसके लिए आपको रूटीन में कई चीजों को अपनाना चाहिए, मेडिटेशन औऱ योग को अपनाएं।

3- अगर आप अपने डेली रूटीन में कुछ गलत आदतों को अपना रहे है तो यह नुकसानदायक होता है। इसके लिए आप मोबाइल, लैपटॉप और टीवी पर घंटों बिताना बंद करें। यह डार्क सर्कल और झुर्रियों का कारण बनता है। घर से बाहर निकल रहे है तो सनस्क्रीन जरूर लगाएं।

4- अगर आप स्मोकिंग और अल्कोहल की आदत अपनाते है तो इसका असर स्किन पर नजर आता है यानि झुर्रियां और बालों के झड़ने की समस्या हो जाती है। अगर आप हेल्दी और फ्रेश दिखना चाहते है तो, गलत आदतों से दूर रहें। आजकल की जनरेशन इससे काफी प्रभावित नजर आती है।

5- आपको हाइड्रेशन बेहतर रखना चाहिए, इसके लिए आप कम से कम 2-3 लीटर पानी जरूर पीएं। इसके अलावा हल्की वॉक या एक्सरसाइज का तरीका भी अपना सकती है। ऐसा करने से स्किन को ग्लो मिलता है और बॉडी फिट रहती है।

6-हेल्दी डाइट, पर्याप्त नींद, स्ट्रेस कंट्रोल और हाइड्रेशन के साथ पॉजिटिव माइंडसेट आपकी उम्र को कंट्रोल करता है। अगर आप रोजाना हेल्दी हैबिट्स अपनाएंगे तो एजिंग की समस्या से बचे रहेंगे।

DUSU Election Result 2026 LIVE: वोटों की गिनती जारी, ABVP-NSUI में कांटे की टक्कर; हर अपडेट यहां

ट्रंप ने H-1B फीस को 12 महीने के लिए बढ़ाया, जानिए भारत के लोगों पर क्या पड़ेगा असर ?

कमर्शियल जहाज को निशाना बनाने का मुद्दा फिर UN में उठा, मनमाने दखल पर जताई चिंता; नाविकों की मौत पर सवाल

सरकारी नौकरी की ओर बढ़े कदम, 20वें रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे PM मोदी

Weather Update: राजस्थान से मानसून की विदाई के संकेत, अंडमान समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट