Gujarati Farali Pattice Recipe: नवरात्रि के व्रत में रोज-रोज साबूदाना खिचड़ी या फ्रूट्स खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार गुजरात का फराली पेटिस ट्राई करें। बाहर से हल्का क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट यह स्नैक आलू, राजगिरा आटा और व्रत में खाए जाने वाले मसालों से आसानी से घर पर बनाया जा सकता है।
3-4 उबले हुए आलू
2-3 बड़े चम्मच राजगिरा आटा
1-2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
1 छोटा चम्मच जीरा
1 छोटा चम्मच नींबू का रस
सेंधा नमक स्वादानुसार
थोड़ा हरा धनिया
2 बड़े चम्मच कद्दूकस किया हुआ नारियल
1-2 बड़े चम्मच मूंगफली का मोटा पाउडर
जरूरत के अनुसार तेल या घी
नींबू का रस
उबले हुए आलू को अच्छी तरह मैश कर लें। इसमें राजगिरा का आटा, सेंधा नमक, जीरा, हरी मिर्च और थोड़ा हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
एक कटोरी में कद्दूकस किया हुआ नारियल, मूंगफली का मोटा पाउडर, हरा धनिया और नींबू का रस मिलाएं।
आलू के मिश्रण की छोटी लोई लेकर हथेली पर चपटा करें। बीच में थोड़ा भरावन रखें और किनारों को बंद करके गोल या हल्का चपटा आकार दें।
तवे पर थोड़ा घी या तेल गर्म करें और पेटिस को धीमी-मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेंकें। आप इन्हें एयर फ्रायर में भी हल्का तेल लगाकर पका सकती हैं।
फराली पेटिस को व्रत वाली हरी चटनी, दही या मीठी चटनी के साथ गर्मागर्म परोसें।