Blue Pasta Recipe: दिखने में जितना अनोखा, बनाने में उतना आसान, घर पर बनाएं टेस्टी नीला पास्ता

Butterfly Pea Pasta: अब तक आपने व्हाइट, पिंक और रेड सॉस पास्ता का स्वाद चखा होगा। अपराजिता के फूलों से बना नीला पास्ता आपकी डिनर टेबल का लुक ही बदल देगा। गार्लिक-बटर के स्वाद वाली पास्ता की रेसिपी।
Blue pasta recipe butterfly pea flower garlic butter.
ब्लू पास्ताफोटो.सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Blue Pasta Recipe In Hindi: पास्ता का नाम सुनते ही आमतौर पर सफेद सॉस, लाल सॉस या मसालेदार पास्ता का ख्याल आता है। लेकिन अगर पास्ता का रंग नीला हो तो पहली नजर में यह किसी रेस्टोरेंट की डिश जैसा लगेगा, लेकिन इसे घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है।

अपराजिता के फूलों से तैयार होने वाला ब्लू पास्ता को गार्लिक-बटर के साथ बनाया जाता है। देखने में यह जितना अलग लगता है, बनाने में उतना ही आसान है।

नीला पास्ता बनाने के लिए सामग्री

  • 200 ग्राम पास्ता

  • 12–15 सूखे अपराजिता के फूल

  • 2 बड़े चम्मच अनसाल्टेड बटर

  • 3 लहसुन की कलियां

  • ¼ छोटा चम्मच कुटी हुई काली मिर्च

  • स्वादानुसार नमक

  • सजाने के लिए कुछ ताजी बेसिल की पत्तियां

ऐसे तैयार करें नीला पास्ता

पास्ता की रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में पर्याप्त पानी लें और उसमें थोड़ा नमक डालकर पास्ता को उबालें। पानी में सूखे अपराजिता के फूल डालकर करीब 3 मिनट तक उबालें। फूलों का रंग पानी में उतरने लगेगा और पानी गहरे नीले रंग का हो जाएगा।

अब फूलों को पानी से निकालकर अलग कर दें। इसी नीले पानी में पास्ता डालें और 90 फीसदी तक पकाएं। पास्ता को बहुत ज्यादा नरम न करें, ताकि खाने में उसका स्वाद और बनावट अच्छी रहे। जब तक पास्ता पक रहा है, एक चौड़े पैन में बटर गर्म करें। इसमें बारीक कटा हुआ लहसुन डालकर धीमी आंच पर हल्का भूनें। ध्यान रखें कि लहसुन ज्यादा भूरा न हो, वरना उसका स्वाद कड़वा हो सकता है।

Blue pasta recipe butterfly pea flower garlic butter.
World Animal Day: त्योहारों की थाली में सजाएं ये 6 Vegan Dishes, बिना डेयरी और अंडे के भी बनेंगे लाजवाब

पास्ता पकने के बाद उसे छान लें और थोड़ा-सा नीला पानी अलग रख लें। अब पास्ता को सीधे गार्लिक-बटर वाले पैन में डालें। इसमें थोड़ी कुटी हुई काली मिर्च और जरूरत के हिसाब से बचा हुआ नीला पानी डालकर अच्छी तरह मिलाएं। एक-दो मिनट धीमी आंच पर पकाने के बाद गैस बंद कर दें।

ऐसे करें सर्व

तैयार नीले पास्ता को प्लेट में निकालें और ऊपर से कुछ फ्रेश बेसिल की पत्तियां डालें। थोड़ी कुटी हुई काली मिर्च छिड़कें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com