दालमा रेसिपी (फोटो.सोशल मीडिया)  
खाना खजाना

Dalma Recipe: भगवान जगन्नाथ का प्रिय दालमा, जानें दाल और सब्जियों से भरपूर इस पौष्टिक डिश की आसान रेसिपी

Orissa Dalma Recipe: उड़ीसा की एक पारंपरिक रेसिपी, दालमा कच्चे पपीते, आलू और मसालों के साथ पकाए गए पौष्टिक छोले से बनाई जाती है। यह भगवान जगन्नाथ को प्रसाद के रूप में भी अर्पित किया जाता है।

रीता राय सागर

Dalma Recipe In Hindi: दालमा उड़ीसा में खाई जाने वाली एक पॉपुलर डिश है। इस डिश को स्वामी जगन्नाथ मंदिर में प्रसाद के तौर पर भी चढ़ाया जाता है। घर पर कोई पूजा हो या शादी-ब्याह का समारोह, उड़ीसा में हर खास मौके पर इस डिश को बनाया जाता है। दाल और सब्जियों के मिश्रण से बनने वाली यह डिश बेहद पौष्टिक है।

इसे बनाने के लिए किसी स्पेशल तैयारी की जरूरत नहीं पड़ती। यह ट्रेडिशनल रेसिपी घर पर मौजूद सीजनल सब्जियों से ही इसे बनाकर तैयार किया जा सकता है। इसे राइस के साथ अधिक पसंद किया जाता है, आप चाहें तो रोटी के साथ भी इसे खा सकते हैं। आइए जानते हैं भगवान जगन्नाथ को भोग स्वरूप चढ़ाए जाने वाले इस डिश को बनाने का तरीका।

दालमा रेसिपी (फोटो.सोशल मीडिया)

दालमा बनाने के लिए सामग्री

  • 2 आलू, टुकड़ों में कटा हुआ
  • 1 कच्चा पपीता, टुकड़ों में कटा हुआ
  • 250 ग्राम अरहर दाल
  • 1/2 टी स्पून हल्दी पाउडर
  • पानी जरूरत के मुताबिक
  • अदरक, बारीक कटा हुआ
  • 2 साबुत लाल मिर्च
  • 3 टेबल स्पून सरसों का तेल
  • 1 तेज पत्ता
  • 1 टेबल स्पून पंच फोरन
  • 1 टेबल स्पून जीरा
  • 1 प्याज, जूलियन
  • अदरक, टुकड़ों में कटा हुआ
  • 2 साबुत हरी मिर्च
  • 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1 टी स्पून धनिया पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 टी स्पून चीनी
  • नींबू
दालमा रेसिपी (फोटो.सोशल मीडिया)

स्वादिष्ट दालमा बनाने की विधि

  • कटा हुआ कच्चा पपीता, आलू, अरहर दाल, हल्दी पाउडर, नमक स्वादानुसार, थोड़ा पानी, पिसी हुई अदरक और साबुत लाल मिर्च डालकर इसे प्रेशर कुक में 2-3 सीटी आने तक पकाएं।
  • एक पैन में काली मिर्च, जीरा, दालचीनी, इलायची और लौंग को 2-3 मिनट के लिए ड्राई रोस्ट कर लें। जब ये मसाले ठंडे हो जाए, तब इसे मिक्सर में पीस लें।
  • एक पैन में सरसों का तेल, तेज पत्ता, पंच फोरन, जीरा, जूलियन प्याज, कटा हुआ अदरक और साबुत हरी मिर्च डालें। इन्हें आपस में अच्छी तरह मिला लें और पके हुए दाल को इसमें मिक्स करें।
  • हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, स्वादानुसार नमक और थोड़ी सी चीनी डालें। इन्हें अच्छे से मिलाएं।
  • अब इसमें तड़के के लिए पंच फोरन और साबुत लाल मिर्च का तड़का लगाएं और गैस बंद कर दें। तड़के का यह मिश्रण दाल में डालें। आख़िर में मसालों का पिसा हुआ पाउडर और हरा धनिया डालकर दालमा को धीमी आंच पर 35-40 मिनट तक पकने दें।
  • रोटी या राइस के साथ गरमागरम सर्व करें।

सेवा संकल्प अभियान यात्रियों से पीएम मोदी की बातचीत, अनुभव सुनकर कहा- मैं भी आपके साथ-साथ चल रहा हूं

ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है