

Dark Chocolate And Dates Nutrition : बीते कुछ सालों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी है। इसके साथ ही लोग मीठा खाना अवॉयड करते हैं और इस बात पर चर्चा तेज हो गई है कि गिल्ट-फ्री मिठाई कैसे खाई जाए?
मिठाई, भारतीय घरों का खास हिस्सा है। त्योहार हो या पूजा मिठाई के बिना अधूरी है। भारतीय खाना मसालेदार होता है, जिसे खाने के बाद मीठे की क्रेविंग होना स्वभाविक है। ऐसे में लोग मिठाई के हेल्दी विकल्प ढूंढते रहते हैं। हेल्दी मीठे के तौर पर दो चीजों का जिक्र हर बार किया जाता है- खजूर और डार्क चॉकलेट।
इन दोनों की तुलना की जाए, तो ज्यादा हेल्दी क्या है? अगर आप वजन कम करना चाहते हैं या ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करना है, तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि गिल्ट-फ्री खाने के लिए खजूर खाएं या डार्क चॉकलेट। डार्क चॉकलेट में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फ्लेवोनॉइड्स होते हैं, वहीं दूसरी ओर खजूर में फाइबर, मिनरल्स और प्राकृतिक स्वीटनेस होती है।