सुपरफूड मखाना के लाभ (सौ.सोशल मीडिया)  
लाइफस्टाइल

गुड हेल्थ के लिए दुनिया भर में मखाने की ज़बरदस्त डिमांड, बजट 2025 में मखाने ने क्यों मारी बाज़ी, जानिए इस सुपरफूड के लाजवाब फ़ायदे

मखाना का सेवन ज्यादातर लोग व्रत-त्योहार में करते हैं। लेकिन ये इतना हेल्दी और पौष्टिक होता है कि आप इसे हर दिन थोड़ा-थोड़ा खाकर खुद को हेल्दी और कई रोगों से दूर रख सकते हैं। जानिए यहां मखाना खाने के फायदे

सीमा कुमारी

Makhana Khane K Fayde: शाम की हल्की-फुल्की भूख मिटाने के लिए ज्यादातर लोग ऑयल फ्री और एयर फ्राई मखाना खाना पसंद करते है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, मखाना किसी सुपरफूड से कम नहीं है। ऐसे में इस बार लोकसभा में 2025-26 का बजट सत्र में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने इस फूड का जिक्र किया और कहा कि बिहार में मखाना बोर्ड की स्थापना होगी, जिससे किसानों को काफी फायदा हो सकता है।

आपको जानकारी के लिए पिछले कुछ साल में बिहार के इस सुपरफूड को ग्लोबल पहचान मिली है। ऐसे में आइए जानते हैं सुपरफूड मखाना के सेवन से होने वाले लाभ।

सुपरफूड मखाना के सेवन से होने वाले लाभ :

पोषक तत्वों से भरपूर

मखाना कार्ब्स, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉसफोरस और प्रोटीन से भरपूर होता है। ये पोषक तत्व शरीर की मजबूती और बेहतर फंक्शनिंग के लिए जरूरी होते हैं। इसलिए मखाना खाना शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है।

ब्लड शुगर कंट्रोल होता है

मखाना खाना ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित करने में भी मदद करता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये लो ग्लाइसिमिक इंडेक्स का होता है। इसके कारण शुगर धीरे-धीरे ब्लड में रिलीज होता है और ब्लड शुगर लेवल आसानी से नहीं बढ़ता। ये डायबिटीज और प्रीडायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है।

हड्डियां मजबूत बनती हैं

मखाने में कैल्शियम और फॉसफोरस पाया जाता है, जो हड्डियों की मजबूती के लिए काफी जरूरी हैं। इसलिए इसे खाने से बोन डेंसिटी कम होने या हड्डियों में दर्द की शिकायतें कम होती हैं।

वजन घटाने में मददगार

एयर फ्राई मखाना कम कैलोरी और हाई फाइबर वाला हेल्दी स्नैक है, जो वजन घटाने में मदद करता है। ये लंबे वक्त तक पेट भरा रखने में मदद करता है, जिससे अनहेल्दी स्नैक्स खाने की क्रेविंग कम हो जाती है और अगर रोजाना ऐसी प्रैक्टिस रहे तो धीरे-धीरे वजन कम होने लगेगा।

डाइजेशन को बेहतर बनाता है

फाइबर से भरपूर मखाना पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है। एयर फ्राई करने से इसमें कोई अतिरिक्त तेल नहीं जुड़ता, जिससे ये हल्का और आसानी से पचने वाला स्नैक बन जाता है। यानी कब्ज और अपच जैसी परेशानी दूर रहेगी।

DUSU Election Result 2026 LIVE: वोटों की गिनती जारी, ABVP-NSUI में कांटे की टक्कर; हर अपडेट यहां

डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B फीस को 12 महीने के लिए बढ़ाया, जानिए भारत के लोगों पर क्या पड़ेगा असर ?

कमर्शियल जहाज को निशाना बनाने का मुद्दा फिर UN में उठा, मनमाने दखल पर जताई चिंता; नाविकों की मौत पर सवाल

सरकारी नौकरी की ओर बढ़े कदम, 20वें रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे PM मोदी

Weather Update: राजस्थान से मानसून की विदाई के संकेत, अंडमान समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट