शिरीन मिर्जा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
ताजा खबर

‘ये है मोहब्बतें’ फेम शिरीन मिर्जा जल्द बनने वाली हैं मां, शेयर की बेबी शावर सेलिब्रेशन का शानदार वीडियो

‘ये है मोहब्बतें’ फेम एक्ट्रेस शिरीन मिर्जा जल्द ही मां बनने वाली है। हाल ही में उन्होंने पति हसन सरताज और दोस्तों संग अपना बेबी शावर सेलिब्रेट किया। जिसका वीडियो एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस शिरीन मिर्जा, जिन्हें सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ में सिम्मी भल्ला के किरदार से घर-घर में पहचाना जाता है, अब वह एक नई और खूबसूरत शुरुआत की ओर बढ़ रही हैं। दरअसल, शिरीन जल्द ही मां बनने वाली हैं और इस खुशी को उन्होंने और उनके पति हसन सरताज ने हाल ही में अनाउंसमेंट कर दी थी।

साल 2021 में शिरीन मिर्जा ने अपने होमटाउन जयपुर में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड हसन सरताज से शादी की थी। कुछ महीने पहले ही इस कपल ने प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी, जिसके बाद से फैंस उनकी मैटरनिटी जर्नी को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं।

शिरीन ने शेयर बेबी शावर का वीडियो  अब एक्ट्रेस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेबी शावर का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने पति और करीबी दोस्तों के साथ एंजॉय करती नजर आ रही हैं। वीडियो में शिरीन क्रीम कलर की लॉन्ग ड्रेस में दिखाई दे रही हैं और सिर पर उन्होंने एक क्यूट सा क्राउन भी पहना हुआ है। खास बात ये रही कि उन्होंने ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा की फिल्म ‘कोई मिल गया’ के गाने पर डांस करते हुए सबका दिल जीत लिया।

इस वीडियो को शेयर करते हुए शिरीन ने कैप्शन में लिखा, "इतना ढेर सारा प्यार एक कमरे में… बेबी और मुझे बहुत ही ब्लेस्ड फील हो रहा है।" हालांकि, सामने आए वीडियो पर टीवी इंडस्ट्री के उनके दोस्तों और को-स्टार्स ने खूब प्यार बरसाया। कृष्णा मुखर्जी ने "awww" लिखकर अपनी भावना जाहिर की, तो वहीं आशिता धवन ने उन्हें "cute" कहा। इसके अलावा अली गोनी और दिव्यांका त्रिपाठी ने भी इस पोस्ट को लाइक किया।

फैंस भी यमी मम्मी बनने जा रहीं शिरीन पर प्यार लुटाते नजर आए। किसी ने उन्हें नई शुरुआत के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दीं, तो किसी ने उनके पति की एक्टिंग की तारीफ कर डाली।

एक्ट्रेस का एक्टिंग करियर

अगर शिरीन के करियर की बात करें, तो उन्होंने MTV के रियलिटी शो ‘गर्ल्स नाइट आउट’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह ‘ये कहां आ गए हम’, ‘ढाई किलो प्रेम’, ‘ये है आशिकी’ और ‘बहुत प्यार करते हैं’ जैसे कई सीरियल्स में नजर आईं। लेकिन उन्हें असली पहचान 'ये हैं मोहब्बतें' से मिली।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत