कांग्रेस ने सीपी से की मुलाकात (सौजन्य-नवभारत) 
लेटेस्ट न्यूज़

किरीट सोमैया को लगा तगड़ा झटका, जिले में एंट्री होगी बंद! कांग्रेस बोली- ये राजकीय नौटंकी

BJP Kirit Somaiya And Congress: भारतीय जनता पार्टी के नेता किरीट सोमैया का अब जिले में आना-जाना बंद हो जाएगा। कांग्रेस ने इस मामले में अब कड़ा रूख अपनाते हुए सीपी से मुलाकात की है।

प्रिया जैस

Amravati News: अमरावती के सांसद बलवंत वानखड़े ने आरोप लगाया कि जिले में अवैध जन्म व मृत्यु दाखिले को लेकर भाजपा नेता किरीट सोमैया कोई भी तथ्य नहीं होने के बावजूद आरोप लगाए जा रहे हैं। जिले का सामाजिक सद्भाव वातावरण के साथ नाहक बदनामी हो रही है। छात्रों को समय पर दाखिले नहीं मिल रहे हैं।

उन्होंने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए बताया कि प्रशासन द्वारा जांच करने के बाद जिले में रोहिंग्या या बांग्लादेशी नागरिक अवैध रूप से नहीं रहने की बात प्रशासन ने कही है। वानखेड़े ने तथ्यों के साथ बताया कि जिले में केवल कुछ त्रुटियां को लेकर केवल 517 जन्म प्रमाण पत्र आवेदन रद्द किया है, जबकि गत 2 वर्षों में 7031 आवेदन को मंजूरी दी गई है। अनेक तहसीलों में एक भी आवेदन पत्र रद्द नहीं किया गया।

राजकीय नौटंकी कर रहे हैं सोमैया - कांग्रेस

जिले में सर्वाधिक अचलपुर में 324 आवेदन रोके गए हैं। सांसद ने कहा कि किरीट सोमैया प्रशासन पर बेवजह जांच करने का दबाव डाल रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिलाधीश को इस बारे में लिखित रूप से पत्र दिया था कि, इससे छात्रों के प्रमाण पत्र के लिए दिक्कतों को लेकर  कार्रवाई करने को कहा था। तहसीलदारों द्वारा जांच के बाद स्पष्ट हो गया था कि जिले में कहीं पर भी अवैध निवासियों को जन्म या मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं दिया गया, फिर भी सोमैया निरंतर जिले का दौरा कर राजकीय नौटंकी कर रहे हैं।

कांग्रेस ने की मांग

कांग्रेस पदाधिकारियों ने मांग की है कि पुलिस प्रशासन बिना किसी दबाव के काम करे और नागरिकों को अनावश्यक परेशान न करे। संवाददाता सम्मेलन में सांसद बलवंत वानखड़े, पूर्व मंत्री यशोमति ठाकुर, ग्रामीण ज़िला अध्यक्ष बबलू देशमुख, शहर अध्यक्ष बबलू शेखावत,पूर्व विधायक वीरेंद्र जगताप, पूर्व महापौर विलास इंगोले व मिलिंद चिमोटे,  युवा कांग्रेस प्रवक्ता इसरार आलम, साथ ही नजीर खान, अमीन खान समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।

सौमैया के दौरे कराए बंद

इस संदर्भ में कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस आयुक्त अरविंद चावरिया से मुलाकात कर जिले का माहौल खराब कराने वाले किरीट सौमैया के बार बार जिले दौरे को बंद करने और जन्म प्रमाण पत्र वितरण कराने की मांग की है।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच