दीपिका पादुकोण 'कल्कि एडी 2898' के सीक्वल से बाहर, इशारों में एक्ट्रेस ने बता दी 'सच्चाई' 
लेटेस्ट न्यूज़

Deepika Padukone: काल्कि से बाहर होने के बाद दीपिका पादुकोण ने मेकर्स को दिया करारा जवाब

Kalki 2898 AD Sequel: दीपिका पादुकोण ने कल्कि से बाहर किए जाने पर मेकर्स पर निशाना साधा है। दीपिक ने कहा, फिल्म की सफलता से ज्यादा जरूरी यह होता है कि आप किन लोगों के साथ काम कर रहे हैं।

अनिल सिंह

StartFragment

Deepika Padukone On Kalki: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अब 'कल्कि एडी 2898' के सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी। यह फिल्म पहले भाग की सफलता के बाद दर्शकों के बीच काफी चर्चा में है, लेकिन अब इसके दूसरे भाग में दीपिका नजर नहीं आएंगी। इस खबर की पुष्टि खुद फिल्म के निर्माताओं ने की।

इसको लेकर फिल्म का निर्माण कर रही कंपनी वैजयंती मूवीज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए आधिकारिक बयान जारी किया था।

मेकर्स का ऐलान

वैजयंती मूवीज ने पोस्ट में लिखा, '''कल्कि एडी 2898' जैसी फिल्म को पूरे समर्पण की जरूरत होती है। लंबे समय तक साथ काम करने के बावजूद, इस बार हमारे और दीपिका के बीच साझेदारी नहीं बन पाई। इसलिए यह फैसला लेना पड़ा। हम दीपिका को उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स के लिए शुभकामनाएं देते हैं।''

दीपिका का निशाना

हालांकि, फैंस इस फैसले के पीछे की असली वजह पर काफी अटकलें लगा रहे हैं। माना जा रहा है कि दीपिका पादुकोण अपनी अन्य फिल्मों और ब्रांड कमिटमेंट्स में बिजी हैं, जिस कारण वह 'कल्कि' सीक्वल को समय नहीं दे पा रही हैं। मेकर्स के इस फैसले के बाद दीपिका ने इंस्टाग्राम पर एक रहस्यमय पोस्ट साझा किया। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ''फिल्म की सफलता से ज्यादा जरूरी यह होता है कि आप किन लोगों के साथ काम कर रहे हैं।''

दीपिका का तंज

उन्होंने आगे बताया कि वह इस वक्त शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' की शूटिंग में व्यस्त हैं। दीपिका ने लिखा, ''18 साल पहले 'ओम शांति ओम' की शूटिंग के दौरान शाहरुख ने मुझे सिखाया था कि फिल्म बनाते वक्त का अनुभव और आपकी टीम सबसे ज्यादा मायने रखती है।''गौरतलब है कि 'कल्कि एडी 2898' में दीपिका ने सुमति नाम की महिला का अहम किरदार निभाया था।

किंग में दीपिका का रोल

उनका किरदार एक प्रेग्नेंट महिला का था, जो एक वैज्ञानिक प्रोजेक्ट का हिस्सा थी और जिसे भविष्य में कल्कि नामक महायोद्धा की मां बनने की भविष्यवाणी से जोड़ा गया था। उनकी भूमिका को दर्शकों ने काफी सराहा था। वहीं, दीपिका की नई फिल्म 'किंग' का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं और इसमें शाहरुख खान एक डॉन की भूमिका में हैं, जो अपनी बेटी को खतरनाक दुनिया में जीना सिखाते हैं।

EndFragment

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा