सीएम हेमंत सोरेन (सौजन्य सोशल मीडिया) 
ताजा खबर

CM हेमंत सोरेन ने देवघर हादसे पर जताया शोक, मृतकों को दी श्रद्धांजलि

Deoghar Road Accident: देवघर के मोहनपुर प्रखंड में भीषण सड़क हादसे में 9 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। इस हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं के प्रति सीएम हेमंत सोरेन ने संवेदना व्यक्त की है।

पूजा सिंह

Chief Minister Hemant Soren on Road Accident : मंगलवार कि सुबह झारखंड के देवघर जिले के मोहनपुर प्रखंड में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें 9 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 21 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि, हादसा जमुनिया चौक के पास उस समय हुआ, जब कांवड़ियों से भरी एक बस गैस सिलेंडर से लदे ट्रक से जा टकराई। इस हादसे को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरा दुख जताया है। साथ ही घायलों के इलाज के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस घटना को अत्यंत दुखद बताया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने लिखा कि, "आज सुबह देवघर के मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया चौक के पास बस दुर्घटना में बस सवार श्रद्धालुओं की मृत्यु की अत्यंत दुःखद सूचना मिली है। जिला प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य के साथ घायलों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। बाबा बैद्यनाथ दुर्घटना में मरने वाले श्रद्धालुओं मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे।"

बढ़ सकता है मौत का आंकड़ा

जानकारी के अनुसार, सुबह 7:15 बजे पर बिहार से कांवड़ियों को लेकर एक बस देवघर की ओर आ रही थी। उसी दौरान जमुनिया चौक के पास सामने से आ रहे गैस सिलेंडर लदे ट्रक से बस की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में 21 लोग घायल हुए हैं। इनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि मौत का आंकड़ा भी और बढ़ सकता है। जिला प्रशासन को सतर्क कर दिया गया है और घायलों को देवघर सदर अस्पताल के अलावा नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया है।

इलाके में शोक की लहर

बताया जा रहा है कि, बस में लगभग 35 श्रद्धालु सवार थे, जो श्रावणी मेला के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम में जलार्पण करने के उद्देश्य से देवघर आ रहे थे।  कई श्रद्धालुओं को मामूली चोटें भी आई हैं, जबकि कुछ लोग पूरी तरह सुरक्षित भी बताए जा रहे हैं। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है।  जिला प्रशासन के आला अधिकारी भी घटना की सूचना पाकर अस्पताल पहुंचे हैं।

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई

Amit Shah Bhopal Visit: गोपालक सम्मेलन से डेयरी परियोजनाओं तक, जानें 3 अक्टूबर का पूरा कार्यक्रम

आज से तमिलनाडु में महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘विक्ट्री जर्नी स्कीम’, मुख्यमंत्री विजय का ये है नया ऐलान

INDIA Bloc Protest: आज से सेव डेमोक्रेसी आंदोलन की शुरुआत, दिल्ली में ये 11 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

No UPI Day: इसलिए व्यापारियों ने रद्द की है हड़ताल, जानिए निर्मला सीतारमण ने बैठक में क्या दिया आश्वासन