प्रयागराज में कांवड़ियों और नमाजियों में हिंसक झड़प, DJ की आवाज पर भड़का विवाद

Kanwar Yatra Attack: प्रयागराज में कांवड़ियों और नमाजियों के बीच में आपस में खूब झड़प हो गई, आरोप लगाया गया है कि नमाजियों की तरफ से कांवड़ यात्रियों पर लाठी-डंडों और तलवारों से हमला किया गया।
प्रयागराज में कांवड़ियां और नमाजियों में धक्का मुक्की:DJ की आवाज तेज होने पर भिड़े, दो थानों की फोर्स मौके पर
प्रयागराज में कांवड़ियां और नमाजियों के बीच में झड़प (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Prayagraj Kanwar Yatra clash: प्रयागराज के मऊआइमा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को कांवड़ियों और नमाजियों के बीच डीजे बजाने को लेकर जबरदस्त झड़प हो गई। डीजे की तेज़ आवाज़ पर आपत्ति जताते हुए नमाजियों की भीड़ ने कांवड़ यात्रा पर लाठी-डंडों और तलवारों से हमला कर दिया। आरोप है कि भगवा ध्वज फाड़ा गया, श्रद्धालुओं के साथ मारपीट और महिलाओं से छेड़छाड़ भी की गई। मौके पर दो थानों की पुलिस फोर्स तैनात है और मामला अभी तनावपूर्ण बना हुआ है।

इस हमले में कई कांवड़िए घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने 15 नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। महेंद्र कुमार, जो काँवर यात्रा में शामिल थे, ने पुलिस को बताया कि हमलावरों ने न सिर्फ हमला किया, बल्कि जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी भी दी। महिलाओं के कपड़े फाड़े गए, मोबाइल तोड़े गए और श्रद्धालुओं से गहने और पैसे भी छीन लिए गए। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

DJ का आवाज पर शुरू हुआ विवाद में तानी तलवारें

सराय स्नाला निवासी महेंद्र कुमार ने मऊआइमा थाने में शिकायत देते हुए बताया कि वह और अन्य श्रद्धालु डीजे के साथ कांवड़ यात्रा निकाल रहे थे। जब यात्रा सराय ख्वाजा स्थित मस्जिद के पास पहुँची, तब तौहीद, यामीन, तस्लीम, राजू, साहिल, अबरार, तुफैल समेत करीब 50 लोगों ने हमला कर दिया। आरोपियों के हाथों में तलवारें और लाठियां थीं। उन्होंने भगवा झंडा फाड़ा और श्रद्धालुओं से धार्मिक जुलूस न निकालने की धमकी दी।

महिलाओं से छेड़छाड़ और लूटपाट के गंभीर आरोप

हमले के दौरान श्रद्धालुओं की महिलाओं से अभद्रता की गई। एक महिला को घसीटते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए गए। कांवड़ियों के मोबाइल तोड़ दिए गए, गहने और नकदी लूट ली गई। इतना ही नहीं, ग्रामीणों को धमकाते हुए कहा गया कि अगर दोबारा धार्मिक जुलूस निकाला गया तो और भी खतरनाक हमला किया जाएगा। पीड़ित पक्ष ने वीडियो बनाने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने जबरन डिलीट करवाया।

पुलिस जांच में जुटी, माहौल तनावपूर्ण

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर बल तैनात कर दिया है। फिलहाल क्षेत्र में भारी सुरक्षा मौजूद है। पुलिस अधिकारी घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच कर रहे हैं। पीड़ित महेंद्र कुमार ने न्याय और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। प्रशासन इस घटना को गंभीरता से ले रहा है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

इंस्पेक्टर मऊआइमा पंकज कुमार अवस्थी का बयान

यह मामला शुक्रवार की नमाज के दौरान का है। डीजे की आवाज़ कम करने को कहा गया तो कांवड़िये नहीं माने। इसी बात पर विवाद हो गया। तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। फिलहाल कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई है। मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com