सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया) 
झारखंड

झारखंड के संथाल परगना में भीषण गर्मी का प्रकोप, कई जिलों का पारा सामान्य से अधिक

Jharkhand Weather: रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद का कहना है कि राज्य के उत्तर-पूर्वी भाग खासकर संथाल परगना के जिलों में रविवार को गर्म और उमस भरा मौसम रहने का अनुमान है।

विकास कुमार उपाध्याय

रांची : झारखंड के संथाल परगना क्षेत्र में भीषण गर्मी का प्रकोप देखा गया है और मौजूदा समय में गर्मी का प्रकोप इस कदर है कि पाकुड़ जिले में तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

इस बात की जानकारी एक अधिकारी ने 11 मई दिन रविवार को दी है। अधिकारी ने बताया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान रांची समेत राज्य के दक्षिणी और मध्य भागों में गरज के साथ बारिश और बूंदाबांदी हुई है। रांची के मांडर में 12.8 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि बोकारो थर्मल मौसम केंद्र में 10.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद का कहना है कि राज्य के उत्तर-पूर्वी भाग खासकर संथाल परगना के जिलों में रविवार को गर्म और उमस भरा मौसम रहने का अनुमान है। वहीं, दक्षिणी और मध्य हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि राज्य के देवघर, जामताड़ा, पाकुड़, गोड्डा, साहिबगंज, दुमका, धनबाद और गिरिडीह में 16 मई तक गर्म हवाएं चल सकती हैं।

पाकुड़ रहा राज्य का सबसे गर्म जिला

बीते दिन शनिवार को पाकुड़ राज्य का सबसे गर्म जिला रहा जहां अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, जमशेदपुर 40.3 डिग्री सेल्सियस और डालटनगंज में 40.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। भीषण गर्मी के बीच राज्य भर में करीब 74,500 ट्यूबवेल खराब हो गए हैं। वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि खराब पड़े ट्यूबवेल की मरम्मत के लिए 259 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं।

वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने एक बयान में कहा कि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने बताया कि एक अप्रैल तक लगभग 74,500 ट्यूबवेल खराब थे। उन्होंने अगे यह भी कहा कि सभी जिलों के उपायुक्तों को जल्द से जल्द आवंटित धनराशि से ट्यूबवेल की मरम्मत करने को कहा गया है ताकि लोगों को जल संकट का सामना न करना पड़े।

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई

Amit Shah Bhopal Visit: गोपालक सम्मेलन से डेयरी परियोजनाओं तक, जानें 3 अक्टूबर का पूरा कार्यक्रम

आज से तमिलनाडु में महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘विक्ट्री जर्नी स्कीम’, मुख्यमंत्री विजय का ये है नया ऐलान

INDIA Bloc Protest: आज से सेव डेमोक्रेसी आंदोलन की शुरुआत, दिल्ली में ये 11 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

No UPI Day: इसलिए व्यापारियों ने रद्द की है हड़ताल, जानिए निर्मला सीतारमण ने बैठक में क्या दिया आश्वासन