रांची से दिल्ली जाने के लिए ट्रेनों की लिस्ट सोर्स: सोशल मीडिया
झारखंड

Ranchi To Delhi Train: रांची से दिल्ली जाने के लिए इन ट्रेनों में करें टिकट; देखें ट्रेनों की सूची, किराया आदि

Ranchi To Delhi Train Fare: मुख्य रूप से नई दिल्ली (NDLS), आनंद विहार टर्मिनल (ANVT) या पुरानी दिल्ली (DLI) तक जाने के लिए आपको रांची से ट्रेन मिल जाएगी।

सुप्रिया रानी

HIGHLIGHTS

  • रांची से दिल्ली जाने के लिए 10 ट्रेनें साप्ताहिक रूप से चलती हैं।

  • राजधानी एक्सप्रेस, गरीब रथ, स्वर्णजयंती एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में टिकट बुक कर सकते हैं।

  • लंबी दूरी की वजह से रांची से दिल्ली जाने के लिए यात्री भार ज्यादा है।

  • ऐसे में रांची से दिल्ली जाने के लिए एक महीने पहले ही टिकट बुक कर लें।

Ranchi To Delhi Train List: रांची में कई ट्रेनें रोजाना दिल्ली के लिए रवाना होती हैं। कई ट्रेनों का किराया भी सामान्य है। आप अपनी सुविधानुसार SL, 3E, 3A, 2A, 1A कोच में टिकट बुक कर सकते हैं। बस एक बात का ध्यान रखें कि यात्री भार को देखते हुए टिकट एक महीने पहले ही बुक करा लीजिएगा वरना थोड़ी तकनीकी समस्या आ सकती है।

रांची जंक्शन से दिल्ली के लिए चलने वाली ट्रेनों की सूची

बता दें कि रांची से दिल्ली की कुल दूरी 1,222 किलोमीटर है। अगर आप सड़क मार्ग से यात्रा करेंगे तो आपको रांची से दिल्ली जाने में लगभग 19 घंटे 52 मिनट लगेगा।

ट्रेन से जाते हैं तो लगभग 1,306–1,307 किमी की दूरी पड़ेगी जिसे तय करने में लगभग 18 घंटे 45 मिनट से 22 घंटे 20 मिनट का समय लगता है। वहीं अगर आप फ्लाइट से रांची से दिल्ली जाने का प्लान बनाने चाहते हैं तो ये दूरी लगभग 1,003 किमी होगी। फ्लाइट से आप महज 2 घंटे में दिल्ली पहुंच जाएंगे।

रांची जंक्शन से दिल्ली के लिए चलने वाली ट्रेनों की सूची

ट्रेन नंबरट्रेन का नामकब-कब चलती हैकिरायादिल्ली के किस स्टेशन तक जाएगी
18309SBP JAT EXPRESSM,T,T,SSL-620, 3A-1605Delhi Jn.
20839NDLS RAJ EXWSL-NA, 3A-2960New Delhi
12873SWARNJAYANTI EXM,T,TSL-650, 3A-1650Anand Vihar Terminal
12817SWARNJAYANTI EXW, SUNSL-635, 3A-1615Anand Vihar Terminal
12877NDLS GARIB RATHM,TUE,FSL-NA, 3A-1300New Delhi
12453RNC NDLS RAJ EXSUNSL-NA, 3A-3040New Delhi
0.2877RNC ANVT SPLSATSL-760, 3A-1895Anand Vihar Terminal
20407RNC NDLS RAJ EXTHUSL-NA, 3A-2870New Delhi
14021PRR ANVT EXPRESSFSL-605, 3A-1565Anand Vihar Terminal
12825RNC ANVT SF EXPM, THUSL-635, 3A-1615Anand Vihar Terminal

रांची से दिल्ली के लिए टिकट बुकिंग कैसे करें

  • सबसे पहले आप IRCTC ऐप को अपने फोन में डाउनलोड कर लें।

  • अपना फोन नंबर या मेल आईडी डालकर आईडी रजिस्टर करें।

  • अपनी आईडी का पिन सेट कर लें जो IRCTC ऐप लॉग-इन करने के लिए हर वक्त आपसे मांगा जाएगा।

  • अब 'Book Ticket' पर जाकर 'Train Search' के ऑपशन को क्लिक करें।

  • अपना गंतव्य स्थान भरें और यात्राै की तारीख चुनें।

  • इसके बाद नीचे दिख रहे 'Search Train' के ऑप्शन को क्लिक करें।

  • अब अपनी टाइमिंग को देखते हुए Train Select करें और ऑनलािन पेमेंट करके बुक कर लें।

रांची से दिल्ली के लिए तत्काल टिकट बुक कैसे करें

अगर आप रांची से राजधानी दिल्ली अचानक जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपको सीट तुरंत नहीं मिल पाती है क्योंकि ट्रेन की कमी की वजह से रोजाना रांची से दिल्ली की ट्रेन एक भी नहीं है। सभी साप्ताहिक या सप्ताह के कुछ दिनों में ही चलने वाली ट्रेन है। ऐसी परिस्थिति में आपके लिए तत्काल टिकट बुकिंग का ऑप्शन बेस्ट है।

ऐसे करें रांची से दिल्ली के लिए तत्काल टिकट बुकिंग

किसी भी ट्रेन की तत्काल टिकट बुकिंग एक दिन पहले IRCTC ऐप पर होती है। रांची से दिल्ली जाने के लिए आपको सुबह 10 बजे से AC क्लास के लिए टिकट बुकिंग शुरू होती है। वहीं Non-AC/Sleeper क्लास के लिए सुबह 11 बजे से तत्काल टिकट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध होती है।

ध्यान रखें कि तत्काल टिकट बुकिंग के दौरान बार-बार सर्वर डाउन की समस्या आ सकती है। ऐसी परिस्थिति में पेज को रिफ्रेश करते रहें। बेहतर होगा कि किसी एजेंट या साइबर कैफे में जाकर तत्काल टिकट बुकिंग करवा लें।

रांची से दिल्ली के लिए बुक की गई टिकट को कैंसिल कैसे करें

माना कि आपने एक महीने पहले ही रांची से दिल्ली के लिए टिकट बुक करवा लिया है लेकिन दिल्ली जाने का प्लान कैंसिल हो गया। ऐसी परिस्थिति में डरने की जरूरत नहीं है। आप आसानी से IRCTC ऐप पर जाकर टिकट कैंसिल कर सकते हैं।

ध्यान रखें कि ट्रेन डिपार्चर होने से 24 घंटे पहले ही टिकट कैंसिल हो जानी चाहिए। अगर आपने कन्फर्म टिकट करवाई थी तो 300 कुछ रुपए कट सकते हैं। यदि टिकट वेटिंग लिस्ट में थी तो फुल रिफंड की सुविधा मिल जाएगी।

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर अब तक क्या हुआ? आज क्या होगा, संसद में कब आएगा नया बिल?

India Sugar Stock Shortage: 30 लाख टन तक घट सकता है चीनी का भंडार! क्या बढ़ेंगी चीनी की कीमतें?

परिसीमन के बाद बदल जाएगी देश की चुनावी तस्वीर! 15 पॉइंट्स में जानें क्या-क्या बदलेगा

शरद पवार का इतिहास पीठ में छुरा घोंपने वाला, परिसीमन बिल को लेकर कांग्रेस का सुप्रिया सुले पर बड़ा हमला

यहां पढ़ें आज की 10 बड़ी खबरें: 1000 करोड़ नेट पार कर 'रामायण' ने रचा इतिहास, 9 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट