जोजिला टनल के ब्रेकथ्रू के दौरान नितिन गडकरी, उमर अब्दुल्ला और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
जम्मू कश्मीर

अब बर्फबारी भी नहीं रोक पाएगी लद्दाख का रास्ता, जोजिला सुरंग का ब्रेकथ्रू हुआ सफल; भारत ने रचा इतिहास

Zojila Tunnel Breakthrough: सरकार को जोजिला टनल में एक बड़ी कामयाबी मिली है। 11,500 फीट की ऊंचाई पर बने सुरंग का आज अंतिम ब्रेकथ्रू हो गया। अब हर मौसम में कश्मीर और लद्दाख के बीच कनेक्टिविटी बनी रहेगी

अमन मौर्या

Kashmir Ladakh All Weather Connectivity: आज यानी 9 जून का दिन जम्मू कश्मीर और लद्दाख के लिए ऐतिहासिक रहा। जम्मू कश्मीर को लद्दाख से जोड़ने वाली 11,500 फीट की ऊंचाई पर बनी दुनिया की सबसे लंबी सिंगल-ट्यूब, दोनों तरफ से आने-जाने वाली सड़क सुरंग, जोजिला टनल में आखिरी कामयाबी (ब्रेकथ्रू) हासिल कर ली गई है। इस ऐतिहासिक पल के गवाह केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी बने।

इस दौरान जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी मौजूद थे। इस टनल के बन जाने के बाद अब कश्मीर से लद्दाक के बीच ऑल वेदर रास्ता बनने का सपना पूरा हो गया।

रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ज़ोजिला सुरंग के अंतिम चरण (ब्रेकथ्रू) की शुरुआत की। रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण 13.15 किलोमीटर लंबी जोजिला सुरंग जम्मू-कश्मीर को लद्दाख से जोड़ेगी। यह भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर के इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि देश कश्मीर और लद्दाख के बीच हर मौसम में कनेक्टिविटी हासिल करने के करीब पहुंच रहा है। इस मौके पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी मौजूद थे।

मनोज सिन्हा ने दी जानकारी

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में J&K के LG मनोज सिन्हा ने ब्रेकथ्रू पर जानकारी देते हुए कहा, यह निश्चित रूप से एक ऐतिहासिक मौका है, क्योंकि आज केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लद्दाख के लोगों को हर मौसम में कनेक्टिविटी देने की दिशा में आखिरी अहम पड़ाव हासिल कर लिया है। मैं लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के लोगों को दिल से बधाई देता हूं। आप सभी ने वीडियो देखा है, और हमने मंत्री जी के साथ खुद साइट का दौरा किया और वहां का नजारा देखा।

इंजीनियरों को दी बधाई

LG मनोज सिन्हा ने इंजीनियरों की प्रशंसा करते हुए कहा, इस प्रोजेक्ट पर काम करने वाले सभी इंजीनियरों और कर्मचारियों को बधाई देता हूं। इतनी ज्यादा ऊंचाई और मुश्किल हालात में अपनी ज़िम्मेदारियां निभाने के लिए मैं उनकी तारीफ करना चाहता हूं। हम सभी जानते हैं कि कनेक्टिविटी से ही विकास और आर्थिक समृद्धि आती है। पिछले 12 सालों में भारत ने पूरे देश में इस सेक्टर में अभूतपूर्व काम देखा है।

डेढ़ से दो साल में काम पूरा होगा काम

जोजिला प्रोजेक्ट के अथॉरिटी इंजीनियर अवधेश प्रताप मिश्र ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि 13.2 किलोमीटर का ब्रेकथ्रू, जिसे हम अपनी भाषा में 'डेलाइटिंग' कहते हैं, आज हो रहा है और यह देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इसके बाद हम बाकी बचा हुआ निर्माण कार्य करेंगे और लगभग डेढ़ से दो साल में सुरंग का काम पूरा कर लेंगे।

राहुल गांधी कोई VVIP नहीं दलील पर CJI बोले- हमारे सामने सब बराबर, मानहानि मामले में जल्द सुनवाई से किया इनकार

आकृति चौधरी NSA केस में नया मोड़! इलाहाबाद HC के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची योगी सरकार

Ganesh Chaturthi 2026: आंध्र प्रदेश में सभी गणेश पंडालों को मिलेगी मुफ्त बिजली, नारा लोकेश का बड़ा ऐलान

राजनाथ सिंह ने श्रीलंकाई राष्ट्रपति से की मुलाकात, सुरक्षा-शांति का दोहराया संकल्प, अहम मुद्दों पर बनी सहमति

PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प अभियान चलाएगी BJP, युवाओं और महिलाओं की भागीदारी पर जोर