वैष्णो देवी मंदिर कटरा जम्मू- कश्मीर (सोर्स- एआई निर्मित) 
जम्मू कश्मीर

Vaishno Devi Yatra 2026: वैष्णो देवी में उमड़ा आस्था का सैलाब, 22 जून तक 50.70 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Jammu Kashmir Tourism: वर्ष 2026 में माता वैष्णो देवी यात्रा ने नया कीर्तिमान रचा है। 22 जून तक 50.70 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, जो पिछले वर्ष से 10.86 लाख अधिक है। जानिए श्राइन बोर्ड की तैयारी।

करुणा नंद शाहवाल

Vaishno Devi Yatra 2026: श्री माता वैष्णो देवी यात्रा ने वर्ष 2026 में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 22 जून तक पवित्र गुफा मंदिर में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 50.70 लाख के पार पहुंच गई है। यह आंकड़ा पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 10.86 लाख अधिक है, जो श्रद्धालुओं की बढ़ती आस्था और विश्वास को दर्शाता है। वर्ष 2025 में इसी अवधि तक करीब 39.84 लाख श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में हाजिरी लगाई थी।

यात्रा में लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने सुरक्षा, आवास, स्वच्छता, भीड़ प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाओं और डिजिटल सुविधाओं को और मजबूत किया है। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल एवं श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष मनोज सिन्हा के नेतृत्व में यात्रा को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं, जिससे श्रद्धालुओं का भरोसा और मजबूत हुआ है।

श्राइन बोर्ड की व्यवस्थाओं पर बढ़ा भरोसा

गौरतलब है कि यात्रा में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या यह भी संकेत देती है कि श्रद्धालुओं का श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा की गई व्यवस्थाओं पर भरोसा मजबूत हुआ है। साथ ही, यात्रा प्रबंधन से जुड़े सभी हितधारकों के समन्वित प्रयासों का भी इसमें महत्वपूर्ण योगदान रहा है। तो वहीं 22 जून तक पवित्र गुफा मंदिर में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 50 लाख के आंकड़े को पार कर गई है। 22 जून तक कुल 50.70 लाख श्रद्धालुओं ने माता वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाई है।

डिजिटल और सुरक्षा सुविधाओं का विस्तार

आपको बता दे कि जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के उपराज्यपाल एवं श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष मनोज सिन्हा के नेतृत्व में श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।

श्राइन बोर्ड ने आधारभूत ढांचे के विकास, आवास सुविधाओं के विस्तार, स्वच्छता व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन प्रणाली, स्वास्थ्य सेवाओं, बैटरी कार संचालन, रोपवे सेवाओं, आपदा प्रबंधन तैयारियों तथा डिजिटल सुविधाओं में लगातार सुधार किया है। इन पहलों से श्रद्धालुओं की सुविधा और सेवा वितरण की गुणवत्ता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

50 लाख के पार पहुंची यात्रा

तो वहीं इस साल अब तक 50 लाख श्रद्धालुओं का आंकड़ा पार होना भक्तों के बीच यात्रा के प्रति बढ़ते उत्साह का संकेत माना जा रहा है। इसके साथ ही, यह उपलब्धि वर्ष के शेष महीनों में भी यात्रा की निरंतर प्रगति और अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन की सकारात्मक संभावनाओं को दर्शाती है।

बहरों को जगाने के लिए असेंबली में फेंका बम, 23 साल के भगत सिंह की हूंकार से कांप उठी थी ब्रिटिश हुकुमत

LPU में फिर मचा बवाल! बेकाबू भीड़ ने की तोड़फोड़, कई वाहनों को किया आग के हवाले

मुंबई पुलिस ने अभिजीत दीपके को दिखाया ठेंगा! प्रोटेस्ट की नहीं मिली इजाजत, CJP प्रमुख ने बताया अगला प्लान

CEC Resignation Rule: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के बाद कैसे चलता है चुनाव आयोग? VIDEO

देश को मिली पहली LNG ट्रेन! गृहमंत्री ने साबरमती स्टेशन से दिखाई हरी झंडी, रेलमंत्री को लेकर दिया बड़ा बयान