आतंकी लतीफ भट, शहबाज शरीफ सौजन्य-सोशल मीडिया
जम्मू कश्मीर

लतीफ भट को नसीब नहीं हुई गांव की मिट्टी; बौखलाया पाकिस्तान, शहबाज शरीफ ने आतंकी को बताया शहीद

Terrorist Lateef Bhat Funeral: कुलगाम में मारे गए लश्कर कमांडर लतीफ भट को गांव से 160 किमी दूर बंगस घाटी में दफनाया गया। अंतिम संस्कार में परिवार के 8 पुरुष शामिल हुए।

प्रिया जैस

Highlights

  • लश्कर कमांडर मोहम्मद लतीफ भट को गांव से करीब 160 किमी दूर बंगस घाटी में दफनाया गया।

  • कड़ी सुरक्षा के बीच रात करीब 10 बजे अंतिम संस्कार हुआ, जनाजे में परिवार के आठ पुरुष शामिल हुए।

  • लतीफ भट के मारे जाने के दिन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कश्मीर पर बयान दिया।

Shehbaz Sharif Kashmir Statement: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मारे गए लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर मोहम्मद लतीफ भट को अपने गांव की मिट्टी नसीब नहीं हुई। बुधवार रात उसे घर से करीब 160 किलोमीटर दूर कुपवाड़ा जिले की बंगस घाटी के एक गांव में दफनाया गया।

कड़ी सुरक्षा के बीच हुए अंतिम संस्कार में परिवार के केवल आठ पुरुष सदस्य शामिल हुए। इस बीच, उसके मारे जाने के दिन ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कश्मीर को लेकर फिर विवादित बयान दिया और कश्मीरियों के नाम पर भारत के खिलाफ बयानबाजी की।

रात 10 बजे हुआ अंतिम संस्कार

लतीफ भट का परिवार कुपवाड़ा के खेवान गांव में रहता है। सुरक्षा बलों की निगरानी में परिवार को बंगस घाटी के एक गांव के कब्रिस्तान तक ले जाया गया। रात करीब 10 बजे धार्मिक और पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार उसे सुपुर्द-ए-खाक किया गया। परिवार के सदस्य मोहम्मद अल्ताफ के मुताबिक, जनाजे में लतीफ के पिता, दो मामा, तीन चाचा और एक बहनोई शामिल हुए।

शहबाज शरीफ ने फिर उठाया कश्मीर का मुद्दा

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री आतंकवादी लतीफ भट के एनकाउंटर के बाद उसे श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उसे 'शहीद' बता रहे हैं जिसने कश्मीर की तथाकथित आजादी और आजाद कश्मीर के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी।

लतीफ भट के मारे जाने के दिन ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कश्मीर को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कश्मीरियो को नैतिक और राजनयिक समर्थन देता रहेगा। उन्होंने कश्मीर के शहीदों और जेलों में बंद नेताओं को श्रद्धांजलि देते हुए संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों के अनुसार आत्मनिर्णय के अधिकार की मांग दोहराई।

आतंकवादी संगठनों में शामिल हुआ था लतीफ भट

दरअसल, 18 नवंबर को जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों को एक बड़ी कामयाबी मिली। एक मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) का 23 वर्षीय 'मोस्ट वांटेड' कमांडर, लतीफ अहमद भट मारा गया। खेवन चार गांव का रहने वाला लतीफ, नवंबर 2025 में आतंकवादी संगठन में शामिल होने के लिए अपने घर से लापता हो गया था। उसने लश्कर कमांडर जाकिर अहमद गनी से ट्रेनिंग ली थी।

आतंकी लतीफ भट पर 15 लाख रुपये का इनाम रखा गया था। लतीफ कई गंभीर आतंकी घटनाओं में वांछित था, जिनमें जुलाई 2026 में अनंतनाग में हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन की हत्या, कीलम (कुलगाम) में छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मजदूरों की हत्या, और नवंबर में अखरान में CRPF चेकपॉइंट पर किया गया हमला शामिल है।

सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में मारा गया लतीफ भट

इससे पहले शोपियां और कुलगाम के लारू इलाके में हुई मुठभेड़ों के दौरान वह घायल तो हुआ था, लेकिन सुरक्षा बलों की पकड़ से बच निकलने में कामयाब रहा था। आखिरकार, 18 नवंबर की सुबह एक सर्च ऑपरेशन के दौरान, लतीफ कुलगाम की एक मस्जिद में छिपा हुआ मिला। सुरक्षा बलों ने उसे सरेंडर करने के लिए कई बार कहा, लेकिन उसने इनकार कर दिया। इसके बाद हुई मुठभेड़ में वह मारा गया।

नए साल से पहले सरकार ने BS-6 वाहन मालिकों को दी बड़ी राहत, जानें पुरानी गाड़ियों के मालिकों के लिए क्या बदला

Ahmedabad Plane Crash की जांच में कितना काम बाकी? सुप्रीम कोर्ट को केंद्र ने दिया जवाब, जानें क्या कहा?

मुंबई में केट मिडलटन का रॉयल रेड अवतार! आखिरी दिन ब्रिटिश डिजाइनर की ड्रेस में ढाया कहर

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी का बड़ा बयान, आतंकवाद बंद होने तक कोई चर्चा संभव नहीं; BJP पर भी बोला हमला

Cyclone Akvan: कितने बजे और कहां तट से टकराएगा भीषण चक्रवाती तूफान 'अक्वान'? इन इलाकों में मचाएगा तबाही