जेल से भागता कैदी। इमेज-प्रतीकात्मक, एआई 
जम्मू कश्मीर

पाकिस्तान से आए नाबालिगों ने बाल सुधार गृह में की फायरिंग, जम्मू-कश्मीर में मचा हड़कंप

Jammu and Kashmir News : जम्मू के आरएसपुरा स्थित बाल सुधार गृह में फायरिंग की गई है। आज पाकिस्तान के दो और एक लोकल बाल अपचारी फायरिंग करने के साथ ही फरार हो गए। एजेंसी जांच में जुटी हैं।

रंजन कुमार

Jammu and Kashmir Juvenile Home Firing News : जम्मू-कश्मीर के आरएस पुरा सेक्टर से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां स्थित एक बाल सुधार गृह से आज देर शाम तीन किशोर बंदी पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला कर फरार हो गए। इस घटना ने न केवल स्थानीय प्रशासन की नींद उड़ा दी है, बल्कि सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा को लेकर नया डर पैदा कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना तब हुई जब ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी अपनी नियमित निगरानी कर रहे थे। तीनों बाल अपचारियों ने सुनियोजित तरीके से पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया और वहाँ से भागने में सफल रहे। फरार होने वालों में दो पाकिस्तानी किशोर हैं, जिनकी पहचान ननकाना साहिब के निवासी अहसान अनवर और मुजफ्फराबाद (पंजाब, पाकिस्तान) के मोहम्मद सनाउल्लाह के रूप में हुई है। तीसरा फरार बंदी स्थानीय निवासी करणजीत सिंह उर्फ गुग्गा है, जो आरएस पुरा के डबलेहर इलाके का रहने वाला है।

सर्च ऑपरेशन जारी

जैसे ही वायरलेस पर इस घटना की सूचना मिली, पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आरएस पुरा पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए आसपास के सभी संभावित रास्तों की घेराबंदी कर दी है। फरार किशोरों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई हैं, जो संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस का दावा है कि घेरा सख्त है और जल्द ही तीनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बड़ी साजिश की आशंका

इस घटना ने कई ऐसे सवाल छोड़ दिए हैं जिनका जवाब मिलना बेहद जरूरी है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर सुधार गृह के भीतर इन बंदियों के पास हथियार या हमले के उपकरण पहुंचे कैसे? क्या यह किसी बड़ी साजिश का हिस्सा है?

सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय

पाकिस्तानी बंदियों की मौजूदगी और स्थानीय बंदी के साथ उनकी मिलीभगत सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय है। अधिकारी अब इस बात की भी गहनता से पड़ताल कर रहे हैं कि ननकाना साहिब, मुजफ्फराबाद और आरएस पुरा के इन तीनों किरदारों के बीच क्या कोई गुप्त संपर्क था? क्या सीमा पार से कोई खतरनाक खेल रचा जा रहा है? फिलहाल पुलिस हर पहलू को खंगाल रही है ताकि इस फरारी के पीछे के असल सच का पर्दाफाश हो सके।

29 साल का गैंगस्टर, अमेरिका में केस और गिरफ्तारी वारंट...कौन है FBI के निशाने पर आया पंजाब का मेजर सिंह?

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव को छोड़ा गया; पटना में छात्रों पर चलाई वॉटर कैनन

इंसानी दखल से हुई चूक...NEET पेपर लीक मामले में सरकार ने SC में रखा अपना पक्ष, कहा- फुलप्रूफ है NTA का सिस्टम

तमिलनाडु विधानसभा में अचानक गाना गाने लगीं महिला विधायक, रिएक्शन देखकर शरमा गए सीएम विजय, VIDEO वायरल

राजनीति की सफाई का सुपर फॉर्मूला, 1 साल में होगा दागी नेताओं के केस का फैसला, सुप्रीम कोर्ट में आया बड़ा सुझाव